ramcharitmanas

स्वतंत्रता दिवस से पहले बिहार की जेलों में छापे, जेल में मिलीं अवैध चीजें

Updated: रविवार, 12 अगस्त 2018 (14:27 IST)
पटना। स्वतंत्रता दिवस से पहले बिहार की जेलों में एकसाथ छापे मारे गए हैं। इन छापों में जेल परिसर से कई तरह की अवैध चीजें बरामद हुई हैं। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये छापे स्वतंत्रता दिवस से पहले राज्य गृह मंत्रालय द्वारा जारी किए गए निर्देश के आधार पर मारे गए हैं।
 
 
पटना में जिला मजिस्ट्रेट कुमार रवि और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनु महाराज ने बेयूर मॉडल सेंट्रल जेल पर छापा मारा। यहां उन्होंने सामान की जांच करने वाली मशीन खराब पाई और जेल के अधीक्षक को तत्काल इसे ठीक कराने को कहा। हालांकि इस जेल के भीतर कोई आपत्तिजनक चीज नहीं मिली। मुजफ्फरपुर की जेल में भी छापे मारे गए, जहां से मोबाइल फोन, चार्जर, सिम कार्ड, कैंची और पेन ड्राइव सहित 20 ग्राम गांजा जब्त किया गया।
 
अपर पुलिस महानिदेशक मुख्यालय एसके सिंघल ने बताया कि बिहार के 4 रेल पुलिस जिला सहित 44 पुलिस जिलों में छाप मारे गए। इन छापों में 91 मोबाइल फोन, 24 सिम कार्ड, 56 मोबाइल चार्जर, 1 पेन ड्राइव, 11 कार्ड रीडर, 2 एसडी कार्ड, 13 ईयरफोन, 26 चाकू, सिगरेट के 6 पैकेट, 165 ग्राम गांजा और 10 चिलम, 96,602 नकद रुपए और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। (भाषा)

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

सीएमा क्रिकेट प्रीमियर लीग 3.0 में 15-16 सितंबर को 12 टीमें दिखाएंगी दम

iphone duo price in india : Apple के पहले फोल्डेबल iPhone की 10 बड़ी खूबियां, ₹2.99 लाख में क्या भारतीय इसे खरीदेंगे?

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

7 साल बाद भारत आ रहे हैं शी जिनपिंग; ब्रिक्स सम्मेलन में लेंगे हिस्सा, पीएम मोदी से भी हो सकती है मुलाकात

मानसून की वापसी पर ब्रेक! बंगाल की खाड़ी में एक्टिव हुआ नया सिस्टम, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अगला लेख