biodatamaker
✕

बच्चों के यौन उत्पीड़न के मामले में पादरी गिरफ्तार

Updated: रविवार, 7 जुलाई 2019 (16:03 IST)
कोच्चि। एक आश्रय गृह में रहने वाले लड़कों के कथित यौन उत्पीड़न के मामले में यहां एक पादरी को रविवार को गिरफ्तार किया गया।
 
पुलिस ने बताया कि पेरम्बदम में आश्रय गृह से शनिवार रात भागने वाले बच्चों के माता-पिता की शिकायत के आधार पर जॉर्ज उर्फ जेरी को गिरफ्तार किया गया। बच्चों के माता-पिता की शिकायत के अनुसार जब जॉर्ज ने बच्चों के कथित यौन उत्पीड़न की कोशिश की तो बच्चे वहां से भाग गए। जॉर्ज आश्रय गृह का निदेशक था।
 
पुलिस ने बताया कि यह मामला उस समय सामने आया, जब आश्रय गृह के 7 बच्चे वहां से भाग गए और उन्होंने शनिवार की रात को रास्ते में मिले एक व्यक्ति की मदद से अपने माता-पिता को फोन किया। उन्होंने बताया कि पादरी के खिलाफ किशोर न्याय कानून और बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) की प्रासंगिक धाराओं के तहत आरोप तय किए गए हैं। (भाषा)

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

LAC : अरुणाचल में भारत-चीन सेना फिर आमने-सामने? ITBP प्रमुख के बयान के बाद विदेश मंत्रालय का आया बड़ा बयान

क्या विज्ञान सच कर रहा है अलकेमिस्ट्स का सपना? पारे से लैब में बना सोना, जानिए क्यों नहीं गिरेंगे मौजूदा दाम

Bhupendra Patel : भूपेंद्र पटेल ने रचा इतिहास, विजय रूपाणी को पीछे छोड़ गुजरात के चौथे सबसे लंबे कार्यकाल वाले CM बने

बिहार के सीवान में दर्दनाक हादसा, पटाखा कारोबारी के घर में भीषण धमाका, 4 की मौत और कई घायल, बचाव कार्य जारी

गलत अधिकारी जिम्मेदार पद पर बैठा तो खैर नहीं, CM योगी ने ACR और प्रमोशन को लेकर की 3 बड़ी घोषणाएं

अगला लेख