Hanuman Chalisa
✕

पालघर जिले में पिता की हत्या के मामले में बेटा गिरफ्तार

Updated: सोमवार, 7 फ़रवरी 2022 (10:57 IST)
महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने 35 वर्षीय एक व्यक्ति को उसके पिता की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसके पिता ने कथित तौर उसे पैसे देने से इनकार कर दिया था।
 
जिला ग्रामीण पुलिस नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि घटना एक फरवरी को जवाहर इलाके के रंजनपाड़ा में हुई। आरोपी के पिता जानू माली (70) ने बैंक खाते से 900 रुपये निकाले थे, जो उन्हें एक सरकारी योजना के तहत प्रति माह मिलते थे। आरोपी रविन्द्र माली ने अपने पिता से वे रुपए मांगे, जिसे उन्होंने देने से इनकार कर दिया। इसके बाद उसने अपने पिता की कथित तौर पर बुरी तरह से पिटाई की।
 
उन्होंने बताया कि घायल को मोखादा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत बिगड़ने के बाद उन्हें नासिक के एक अस्पताल ले जाया गया। वहां अगले दिन ही उनकी मौत हो गई।
 
परिवार के एक सदस्य ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
 

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे

यूपी की किशोरियों को स्कूलों में मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी पैड, माहवारी पर झिझक दूर करने के लिए चलेगा अभियान

यूपी के 24,141 अंशकालिक अनुदेशकों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय के लिए जारी हुए 41 करोड़ रुपए

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

ओरछा श्रीरामराजा सरकार के खजाने को लेकर फैली खबरों पर प्रशासन का जवाब, डबल लॉक में पूरी तरह सुरक्षित है खजाना

अगला लेख