Hanuman Chalisa
✕

पाकिस्तानी रैंजर्स के 'स्नाइपर फायर' से भारतीय सेना के 2 जवान शहीद

Updated: मंगलवार, 14 अगस्त 2018 (01:22 IST)
श्रीनगर। पाकिस्तानी रैंजरों द्वारा जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा के नजदीक कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर और उरी सेक्टर में पिछले 24 घंटों में 'स्नाइपर फायर' से किए गए विस्फोटों में भारतीय सेना के दो जवान शहीद हो गए। 
 
 
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के नजदीक एक विस्फोट में सिपाही पुष्पेंद्र कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्होंने कहा कि 20 जाट रेजिमेंट से संबंधित पुष्पेंद्र कुमार ने बाद में 92 बेस कैंप के  बदामी बाग अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुष्पेंद्र उत्तर प्रदेश के मधुरा में रहने वाले थे। वे घुसपैठ रोकने की कोशिश कर रहे थे। 
 
अधिकारी ने बताया कि उरी सेक्टर में हुए अन्य विस्फोट में 4 गढ़वाल राइफल्स के कुलदीप सिंह रावत की मौत हो गई।  श्रीनगर स्थित सेना की 15वीं कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) के लेफ्टिनेंट जनरल एके भट्ट और अधिकारियों ने सिंह को सर्वोच्च बलिदान के लिए सलामी दी और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने बताया कि यहां के बदामी बाग सेना मुख्यालय में मंगलवार को सिंह की श्रद्धांजलि दी जाएगी। 

लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

अगला लेख