sundarkand

पाकिस्तानी साजिश नाकाम, AK-74 Rifles सहित हथियारों का जखीरा बरामद

Updated: शनिवार, 10 अक्टूबर 2020 (15:56 IST)
श्रीनगर। पाकिस्तान द्वारा नियंत्रण रेखा के पार से जम्मू-कश्मीर के केरन सेक्टर में हथियार और गोला-बारूद भेजने के प्रयास को सेना ने विफल कर दिया। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि सेना ने एके-74 राइफल समेत हथियारों का जखीरा बरामद किया है।
ALSO READ: चीन के दोस्त पाकिस्तान ने TikTok को Ban करके दिया बड़ा झटका
सेना के एक अधिकारी ने बताया कि सतर्क सैनिकों ने उत्तर कश्मीर के कूपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) से हथियार भेजने की पाकिस्तान की कोशिश को नाकाम कर दिया। उन्होंने कहा कि सेना ने 2-3 लोगों को किशनगंगा नदी में एक रस्सी से बंधी ट्यूब में कुछ चीजें भेजते देखा।
 
अधिकारी के अनुसार सैनिक तत्काल मौके पर पहुंचे और उन्होंने 4 एके-74 राइफल, 8 मैगजीन और 2 बैग में बंद 240 कारतूस बरामद किए। इलाके को घेर लिया गया और तलाशी अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि यह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से हथियार और गोला-बारूद की तस्करी करने की आतंकियों की एक और साजिश थी, लेकिन चौकन्ने सैनिकों की त्वरित कार्रवाई ने इसे सफलतापूर्वक विफल कर दिया। 
ALSO READ: क्‍या पाकिस्तान होगा ब्लैक लिस्ट से बाहर, इस महीने बैठक में होगा फैसला
श्रीनगर स्थित चिनार कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू ने कहा कि पाकिस्तान की मंशा में कोई बदलाव नहीं हुआ है। उन्होंने यहां पास ही रंगरेथ इलाके में एक समारोह से इतर कहा कि पाकिस्तान ने शनिवार सुबह केरन सेक्टर में किशनगंगा नदी के रास्ते 4 एके-74 राइफल और 1 ट्यूब में गोला-बारूद का जखीरा भेजने की कोशिश की, लेकिन हमारे चौकन्ने सैनिकों ने निगरानी उपकरणों की मदद से जखीरे को बरामद कर लिया। इससे पता चलता है कि पाकिस्तान की मंशा में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हम भविष्य में भी उसकी कोशिशों को नाकाम करते रहेंगे।
 
कोर कमांडर ने कहा कि केरन, तंगधार, जम्मू सेक्टर और पंजाब में भी इस तरह की कोशिशें हुई हैं। इसका मुख्य मकसद कश्मीर के लोगों को हमेशा आतंकवाद में लिप्त रखना है। लेकिन हमारा संकल्प हथियार इस तरह आने से रोकने का है ताकि यहां लोगों को कम से कम नुकसान हो। हमें इसमें लोगों से सहयोग की अपेक्षा है ताकि हम आतंकवाद को रोक सकें। (भाषा)  (फ़ाइल चित्र)

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

LIVE: राजस्थान निकाय चुनाव के लिए मतगणना, देशभर में गणेश चतुर्थी का उत्साह

Women Asia Cup 2026: भारत ने जीता महिला एशिया कप, फिर मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से क्यों किया इनकार?

Top News 14 September: गणेश चतुर्थी की धूम, UCC पर अमित शाह का बड़ा ऐलान; क्रिकेट और हॉकी में भारत का दबदबा

एक व्यक्ति और एक परिवार की कीमत चुकाता था पूरा उत्तर प्रदेश : योगी आदित्यनाथ

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

अगला लेख