• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Pakistani arrested in Jammu near LOC
Written By
Last Modified: जम्मू , शुक्रवार, 23 सितम्बर 2016 (11:12 IST)

जम्मू में सीमा के पास पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Jammu
जम्मू। जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट एक गांव से शुक्रवार को एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया गया।
 
पुलिस ने यहां बताया कि परागवल के राजपुरा गांव में सीमा चौकी संख्या 21 से सीमा सुरक्षा बल ने सुबह एक पाकिस्तानी नागरिक कयूम (35) को गिरफ्तार किया। वह पाकिस्तान के सियालकोट का रहने वाला है।
 
उन्होंने बताया कि उसके पास से नोकिया कंपनी का एक मोबाइल और दो सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। उससे पूछताछ की जा रही है। (वार्ता) 
 
ये भी पढ़ें
असम में मुठभेड़, 6 उग्रवादी ढेर