dharma sangrah
✕

पद्मावती फिल्म के निर्माता भंसाली के खिलाफ परिवाद दाखिल

Updated: बुधवार, 22 नवंबर 2017 (23:05 IST)
लखनऊ। स्थानीय अदालत में पद्मावती फिल्म के निर्माता और निर्देशक संजय लीला भंसाली एवं तीन अन्य के खिलाफ परिवाद दाखिल किया है। अदालत ने परिवाद दर्ज कर परिवादी के बयान के लिए 24 नवंबर की तारीख नियत की है। परिवाद में मांग की गई है कि भंसाली एवं तीन अन्य के खिलाफ मुकदमा चलाकर उन्हें दंडित किया जाए।
 
यह परिवाद स्थानीय वकील अशोक पांडे ने दाखिल किया है। परिवादी का कहना था कि फिल्म के निर्माण के बाद उसके रिलीज होने से पहले उसका सेंसर बोर्ड से पास होना अनिवार्य है। ऐसा न किया जाना सिनेमेटोग्राफ एक्ट की धारा 7 के तहत अपराध है।
 
परिवादी ने आरोप लगाया है कि फिल्म निर्माता भंसाली ने पद्मावती फिल्म सेंसर बोर्ड से पास होने के लिए भेजी थी, परंतु प्रकियात्मक खामियों के चलते फिल्म वापस कर दी और फिल्म अभी तक सेंसर बोर्ड से पास नहीं है। इसके बावजूद फिल्म निर्माता भंसाली ने कुछ पत्रकारों के सामने फिल्म का प्रर्दशन किया जहां कुछ अन्य लोग भी मौजूद थे।
 
परिवादी का तर्क है कि भंसाली ने बिना सेंसर बोर्ड की अनुमति के फिल्म दिखाकर एवं तीन पत्रकारों ने बिना सेंसर बोर्ड से पास की गई फिल्म को देखकर सिनेमेटोग्राफ एक्ट की धारा 7 के तहत अपराध किया है। परिवादी ने मांग की है कि चारों के खिलाफ मुकदमा चलाकर सभी को दंडित किया जाए। (भाषा)

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

धामी सरकार के नामांतरण अभियान से हजारों लोगों को राहत, 10,404 मामले दर्ज, 4,943 का हुआ निस्तारण

Cyclone Arnab के बाद भी बारिश से राहत नहीं, IMD ने नए लो-प्रेशर को लेकर जारी किया अलर्ट, बंगाल में भारी बारिश का अनुमान

Pakistan तक फैला 5 लाख फर्जी ई-मेल का नेटवर्क! UP ATS ने कानपुर के अंकित को किया गिरफ्तार, बम धमकी मामले में बड़ा खुलासा

यूपी के एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वालों पर बड़ा एक्शन, 2 दिन में 6,777 चालान, ₹1.38 करोड़ का जुर्माना

अगला लेख