biodatamaker
✕

पद्मावत विवाद : सूरजपाल अमू नाराज, भाजपा से दिया इस्तीफा

Updated: गुरुवार, 1 फ़रवरी 2018 (07:59 IST)
गुड़गांव। गुड़गांव की भोंडसी जेल से जमानत पर रिहा होने के एक दिन बाद भाजपा की हरियाणा इकाई के नेता सूरजपाल अमू ने बुधवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।
 
पुलिस ने 25 जनवरी को उसे गुड़गांव में 'पद्मावत' के विरोध में हुई हिंसा में उनकी संलिप्तता के बारे में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था और एक दिन बाद अदालत ने उसे चार दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।
 
अमू ने कहा कि मैं विवादित फिल्म पद्मावत को हर राज्य में प्रदर्शित करने की इजाजत देने के केंद्र और उच्चतम न्यायालय की कार्रवाई से दुखी हूं। इसका नतीजा हिंसा थी और राजपूत समुदाय के 12 करोड़ से ज्यादा लोगेां की भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई। 
 
उन्होंने कहा कि मैं हैरान भी हूं कि कैसे हरियाणा और केंद्र सरकार ने इस पूरे विरोध को आतंकवाद और असामाजिकता का नाम दिया। मैंने हरियाणा भाजपा के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला को एसएमएस, ई-मेल, ट्वीट तथा फेसबुक के जरिए सूचित कर दिया है। 
 
पुलिस को गुड़गांव में स्कूल बस पर हमले में भी सूरजपाल की भूमिका होने का शक है। इस बस में स्कूल के बच्चे सवार थे। (भाषा)
चित्र सौजन्य : ट्विटर

Show comments

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, पेरिस में आंसू गैस, क्यों भड़का जनता का गुस्सा?

India-China Face Off : ITBP Chief Statement पर केंद्र सरकार का जवाब, जानिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर अभी क्या हैं हालात?

दिल्ली में प्रदर्शनों और सुरक्षा को लेकर अलर्ट, अमित शाह ने पुलिस अधिकारियों के साथ 3 घंटे की बैठक में क्या-क्या किया रिव्यू?

पटना में मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम में मचा हंगामा, PM मोदी के जिक्र पर युवक की क्‍यों हुइ पिटाई?

सभी देखें

Top News 26 October : बंगाल की खाड़ी में चक्रवात 'अर्नब' का खतरा, 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट; पढ़ें आज की बड़ी खबरें

अन्नामलाई क्यों हुए भाजपा के खिलाफ? जयललिता-करुणानिधि का विकल्प बनने का सपना, विजय ने कैसे बदला तमिलनाडु का खेल?

योगी सरकार के विजन से वैश्विक औद्योगिक पावर हाउस बनेगी 'पीतल नगरी' मुरादाबाद, 'यूपी डायलॉग्स' में हुआ मंथन

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

दीपोत्सव से अयोध्या के कुम्हार परिवारों को मिला रोजगार, योगी सरकार के प्रयासों से बढ़ी मिट्टी के दीयों की मांग

अगला लेख