sundarkand
✕

पद्मभूषण वासुदेवन का नृत्य करते समय निधन

Updated: बुधवार, 7 फ़रवरी 2018 (16:21 IST)
तिरुवनंतपुरम। केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के कोल्लम के अंचल स्थित मंदिर में नृत्य करने के दौरान कथकली नृत्य के प्रख्यात नर्तक पद्मभूषण मदवूर वासुदेवन नायर का मंगलवार रात निधन हो गया। नायर अगस्त्यकोदु महादे‌व मंदिर परिसर में करीब 22 बजकर 40 मिनट पर रावण के रूप में रावण विजयम कथकली नृत्य शैली के माध्यम से नृत्य प्रस्तुत कर रहे थे तभी वह मंच पर बेहोश होकर गिर पड़े।

उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नायर 89 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी सावित्री अम्मा, बेटी मिनी और गंगा तथा बेटा मधु है। कथकली के प्रख्यात नर्तक नायर 1929 में जन्मे और महज 12 साल के उम्र से मदवूर परमेश्वरम पिल्लई से कथकली की शिक्षा लेनी प्रारंभ कर दी थी। नायर केरल कालामंडलम में पिछले 10 साल से कथकली का प्रशिक्षण भी दे रहे थे।

नायर को 2011 में पद्मभूषण से से नवाजा गया था। 1998 में उन्हें साहित्य अकादमी अवार्ड मिला तथा 2009 में राज्य कथकली अवार्ड प्रदान किया गया था। प्रख्यात नर्तक के निधन पर मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, विपक्षी नेता रमेश चेन्निथला, संस्कृति मंत्री एके बालान, भाजपा अध्यक्ष कुम्मानम राजशेखरन ने गहरा शोक व्यक्त किया है। (वार्ता)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख