ramcharitmanas
✕

BJD का बड़ा आरोप, महिला पत्रकार को मंत्री को मारने के लिए उकसा रहे हैं धर्मेंद्र प्रधान

Updated: शुक्रवार, 2 दिसंबर 2022 (12:59 IST)
भुवनेश्वर। सत्तारूढ़ बीजद ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर पदमपुर उपचुनाव के लिए प्रचार के दौरान ओडिशा के कृषि मंत्री रणेंद्र प्रताप स्वैन को मारने के लिए एक महिला पत्रकार को उकसाने का आरोप लगाया। पार्टी ने वरिष्ठ भाजपा नेता के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की।
 
सत्तारूढ़ दल के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को ओडिशा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) को एक ‘पेन ड्राइव’ के साथ इस आशय का एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें प्रधान द्वारा टेलीविजन पत्रकार को ओडिशा के मंत्री पर हमला करने के लिए उकसाने का वीडियो साक्ष्य था।
 
सांसद सस्मित पात्रा और प्रवक्ता लेनिन मोहंती के नेतृत्व में बीजद प्रतिनिधिमंडल ने सोशल मीडिया पर वीडियो के सामने आने का दावा करते हुए प्रधान के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की।
 
पदमपुर में बीजद उम्मीदवार बर्षा सिंह बरिहा के लिए प्रचार कर रहे स्वैन और विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार प्रदीप पुरोहित के पक्ष में प्रचार कर रहे प्रधान टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं थे।
 
इस बीच, विपक्षी भाजपा ने भी मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस के लोहानी से बीजद नेताओं और मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, जिन्होंने “क्षेत्र में आतंक का राज फैलाया है।”
 
भाजपा के राज्य महासचिव लेखश्री सामंतसिंघार ने दावा किया कि स्थानीय पुलिस और नागरिक प्रशासन सत्ताधारी पार्टी के इशारे पर काम कर रहे हैं व पदमपुर में अराजकता कायम है।
 
बीजद विधायक बिजय रंजन सिंह बरिहा के निधन के कारण पदमपुर में उपचुनाव हो रहा है जिसके लिए 5 दिसंबर को मतदान होगा। 8 दिसंबर को मतगणना के बाद चुनाव परिणामों की घोषणा की जाएगी। (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख