Hanuman Chalisa

अफीम के नशेड़ी तोते किसानों की लिए बने चुनौती

शुक्रवार, 10 मार्च 2017 (16:07 IST)
नीमच (मप्र)। अफीम उत्पादक मालवांचल के क्षेत्र में किसानों को अपनी अफीम की फसल को जहां पहले चोर, लुटेरों और तस्करों से बचाना पड़ता था, वहीं अब तोते भी किसानों के लिए एक चुनौती बने हुए हैं। इस क्षेत्र के तोते अफीम के नशेड़ी होकर खेतों में अफीम के डोडों को बड़ी मात्रा में नुकसान पहुंचाने का काम कर रहे हैं।
 
अफीम उत्पादन के लिए देश में मशहूर मालवांचल क्षेत्र में इस समय अफीम को डोडों से निकालने का काम जोर-शोर से चल रहा है। यहां के तोते अफीम के नशे के आदी होकर अफीम के डोडों को काफी नुकसान पहुंचा रहे हैं। तोते खेतों में ताक लगाकर बैठे रहते हैं और जैसे ही मौका मिलता है, वे अफीम के डोडों पर हमला कर उसे काटने के साथ ही कुरेद देते हैं। इससे किसान को खासा नुकसान उठाना पड़ता है।
 
किसान रातभर जागकर जहां चोर और लुटेरों से फसल बचाने में लगा है तो वहीं अब दिन में भी तोतों के कहर के चलते परेशानियों का सामना करने को मजबूर है। किसानों ने तोतों से अपनी फसल को बचाने के लिए हजारों रुपए खर्च कर पूरे के पूरे खेत जालियों से कवर कर रखे हैं। इसके बावजूद तोते इस नशे के इतने आदी हैं कि वे जहां-तहां से रास्ता निकालकर अफीम को चट करने में लग जाते हैं।
 
किसान खेतों में आवाजें लगाने के साथ पत्थर मारकर इन्हें भगाते भी हैं लेकिन इन तोतों पर अफीम का नशा इस कदर हावी है कि ये लाख जतन के बावजूद खेतों से नहीं भागते हैं और आसपास ही मंडराते रहते हैं। (भाषा)

Show comments

400 साल पुरानी, 3000 किलो वजनी ऐतिहासिक तोप नरवर किले से चोरी, अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह पर शक

रामलला के दरबार में महाप्रायश्चित, चढ़ावा चोरी के पाप से मुक्ति के लिए 10 दिवसीय क्षमा-याचना अनुष्ठान

Balochistan Attack : बलूचिस्तान में सुरक्षा काफिले पर घात लगाकर हमला, 45 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने का दावा, BLA ने ली जिम्मेदारी

राहुल गांधी के 'धुरंधर' पवन खेड़ा पहुंचे सोनम वांगचुक से मिलने, मोदी सरकार पर साधा निशाना

एक और खौफनाक कांड! पत्नी ने लाइव लोकेशन शेयर कर प्रेमी से करवाया पति का कत्ल

सभी देखें

UCC पर CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान, बोले- MP में एक शादी वालों को ही मिलेगा कानूनी अधिकार

बम बनवाने वालों को होती थी शिवभक्तों की ‘बम-बम’ से तकलीफ : योगी

बिजनौर में CM योगी का बड़ा हमला, बोले- गुंडा-माफियाराज चाहने वालों को जिन्ना पसंद, हमें गन्ना पसंद

Jio True5G का जलवा जारी, 28.5 करोड़ ग्राहकों के साथ 5G मार्केट में और मजबूत हुई पकड़

जहां हर मिनट उफनता था 25 हजार लीटर पानी, जानें कैसे बनी वो टनल, सीएम डॉ. यादव ने करीब से देखा ड्रीम प्रोजेक्ट

अगला लेख