dharma sangrah
✕

सैन्य अदालतों में सुनवाई को वैध बना सकती है पाकिस्तानी संसद

Updated: शुक्रवार, 10 मार्च 2017 (16:04 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की संसद में एक ऐसा विधेयक पारित हो सकता है जिससे सैन्य अदालतों में 2 और वर्ष की अवधि के लिए सुनवाई वैध हो जाएगी। 

 
प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की सरकार शुक्रवार को सांसदों के समक्ष इस विधेयक का मसौदा पेश कर सकती है। इस बात के संकेत मिले हैं कि राष्ट्रीय असेंबली में संवैधानिक संशोधन का सर्वसम्मति से समर्थन किया जाएगा।
 
इस संशोधन से सेना को यह अधिकार मिल जाएगा कि वे आतंकवाद से संबंधित आरोपों पर किसी भी संदिग्ध पर मुकदमा चला सकें। वर्ष 2015 में इसी तरह के संशोधन में सैन्य अदालतों को 2 वर्ष के लिए संदिग्ध आतंकवादियों के खिलाफ सुनवाई करने की मंजूरी दी गई थी। इस मंजूरी की अवधि जनवरी में समाप्त हो गई।
 
दिसंबर 2014 में पेशावर के एक स्कूल पर तालिबान के हमले के बाद 2015 में सैन्य अदालतों को यह अनुमति दी गई थी। इस हमले में 154 लोग मारे गए थे जिनमें से ज्यादातर स्कूली छात्र थे। सेना ने कहा कि पिछली 2 वर्ष की अनुमति के दौरान 274 मामले सैन्य अदालतों में भेजे गए जिनमें 161 लोगों को मौत की सजा सुनाई गई। (भाषा)

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख