biodatamaker
✕

योगी के 'ऑपरेशन रोमियो' से मनचलों में खलबली

Updated: बुधवार, 22 मार्च 2017 (16:31 IST)
मेरठ। उत्तरप्रदेश के मेरठ जिले की पुलिस द्वारा छेड़छाड़ की बढ़ती घटनाओं पर काबू पाने के लिए कॉलेजों के बाहर शुरू किए गए 'ऑपरेशन रोड रोमियो' अभियान के चलते शहर के मनचलों के साथ-साथ होटल संचालकों में भी खलबली मच गई है। पुलिस ने होटलों में की गई छापामारी के दौरान बरामद हुक्का फ्लेवर की बोतलों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
 
आईजी अजय आनंद ने बुधवार को बताया कि मुख्यमंत्री के आदेश पर पुलिस की एंटी रोमियो टीम का गठन किया गया है। जोन के सभी जिलों के सभी थानों में गठित इन टीमों में एक दरोगा, 3 सिपाही और महिला कांस्टेबल रखे गए हैं। 
 
थाना स्तर पर गठित टीम के सदस्यों को ऐसे इलाकों में तैनात किया गया है, जहां छेड़छाड़ की घटनाएं होती हैं। टीम द्वारा हर रोज कॉलेजों के बाहर ऑपरेशन रोड रोमियो चलाया जाएगा। टीम सही काम कर रही है या नहीं इस पर नगर पुलिस अधीक्षक नजर रखेंगे।
 
नगर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि पुलिस का उद्देश्य इस अभियान के जरिए शहर में ऐसा माहौल बनाना है कि दिन हो या रात कोई भी महिला या युवती खुद को असुरक्षित महसूस नहीं करे।
 
उन्होंने बताया कि अभियान के तहत शहर के बदनाम होटलों में भी छापामारी की जा रही है। अभियान के तहत थाना सदर बाजार क्षेत्र के एक होटल में हुक्का बार चलता मिला। यहां से पुलिस ने फ्लेवर की बोतलें और टोबको लिखे रैपर बरामद किए हैं। सभी को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा रहा है। पुलिस का कहना है कि फ्लेवर की आड़ में युवाओं को हल्का नशा दिया जा रहा था। (भाषा)
 
Show comments

दृश्यम द कन्क्लूजन रिव्यू: अजय देवगन की खामोशी के सामने पुलिस और कानून का चक्रव्यूह

Jantar Mantar Protest : जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच इंटरनेट सेवा बंद, 1.5 किमी दायरे में इंटरनेट पर रोक; AAP नेताओं समेत कई हिरासत में

Smit Machchhar : मैं हनुमान चालीसा पढ़ रहा था, PM मोदी से बोले कैप्टन स्मित मच्छार, बताया कैसे बचाई सैकड़ों लोगों की जान

Flydubai विमान हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का खुलासा, ईरान को क्यों दी चेतावनी

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, AC बस और ट्रेलर की टक्कर में 4 की मौत, 4 गंभीर घायल

सभी देखें

सीएम धामी का बड़ा तोहफा, खटीमा में 7.23 करोड़ की आधुनिक गौशाला तैयार; 16 हजार से ज्यादा गौवंश को मिला नया आशियाना

LIVE: गोपालक सम्मेलन में पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

राहुल गांधी ने लॉन्च की ‘सत्याग्रह’ वेबसाइट, बोले- अन्याय के खिलाफ लड़ रहे हैं तो साझा करें अपनी कहानी

उत्तराखंड के बाद गुजरात में भी लागू हुआ UCC: विवाह, तलाक और लिव-इन के नियम बदले

तुर्किए से डिपोर्ट हुआ खूंखार ड्रग तस्कर नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान बनाकर चला रहा था सिंडिकेट

अगला लेख