dharma sangrah
✕

जीएसटी 1 जुलाई से लागू होने की उम्मीद : सिसोदिया

Updated: बुधवार, 22 मार्च 2017 (16:17 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को उम्मीद जताई कि नई अप्रत्यक्ष कर प्रणाली वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) 1 जुलाई से लागू हो जाएगी।
 
सिसोदिया ने यहां कहा कि हम जीएसटी लागू होने की उम्मीद कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इससे जुड़े विधेयकों को मंजूरी दे दी है और मुझे उम्मीद है कि संसद में भी यह पारित हो जाएगा। सिसोदिया ने एक सवाल के जवाब में ये बातें कहीं। उनसे पूछा गया था कि क्या जीएसटी 1 जुलाई से लागू हो जाएगा।
 
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इसी सप्ताह जीएसटी लागू करने से जुड़े 4 विधेयकों को मंजूरी दी है। इन विधेयकों को जल्द ही संसद में पेश किया जाएगा। राष्ट्रीय राजधानी में कारोबार सुगमता के बारे में सिसोदिया ने कहा कि इस मामले में दिल्ली की रैंकिंग बढ़ाने के लिए सरकार कदम उठा रही है। सिसोदिया के पास वित्त विभाग भी है।
 
सिसोदिया बुधवार को यहां भारतीय उद्योग परिसंघ के उत्तरी क्षेत्र सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने उद्योग प्रतिनिधियों से कहा कि उनके समक्ष जो समस्याएं हैं उनके बारे में स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराएं ताकि राज्य सरकार उन पर काम कर सके।
 
उन्होंने कहा कि हम कई चीजों को ऑनलाइन कर रहे हैं। हम इन्हें उद्योग एवं व्यापार के लिए सरल बना रहे हैं। कौशल विकास और शिक्षा उद्योगों के लिए जरूरी है, हम इन पर काम कर रहे हैं। (भाषा)
 
Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख