Daily Horoscope

रायपुर के पूर्व कलेक्टर ओपी चौधरी भाजपा में शामिल

Updated: मंगलवार, 28 अगस्त 2018 (16:42 IST)
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में रायपुर के जिला कलेक्टर रहे ओपी चौधरी ने भारतीय प्रशासनिक सेवा से त्यागपत्र देने के बाद मंगलवार को यहां भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
 
वर्ष 2005 के बैच के आईएएस अधिकारी रहे चौधरी ने मुख्यमंत्री रमनसिंह की उपस्थिति में यहां भाजपा के नए कार्यालय में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से भेंट की और भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
 
सूत्रों के अनुसार चौधरी नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में शिक्षा के क्षेत्र में लाए गए क्रांतिकारी बदलाव लाकर सुर्खियों में आए थे। आदिवासी बच्चों के लिए पोर्टा केबिन स्कूलों के प्रयोग में सफलता के कारण उन्हें लोक प्रशासन में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रधानमंत्री द्वारा पुरस्कृत किया जा चुका है।
 
वह छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के रहने वाले हैं। कहा जा रहा है कि वह आगामी विधानसभा चुनाव में खरसिया विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ सकते हैं जो परंपरागत रूप से कांग्रेस की सीट रही है। बस्तर के दरभा इलाके की जीरम घाटी के एक नक्सल हमले में मारे गए कांग्रेस नेता नंद कुमार पटेल के बेटे उमेश पटेल खरसिया से विधायक हैं।
 
जातिगत समीकरणों में भी चौधरी का पलड़ा भारी है। वह अघरिया समुदाय से ताल्लुक रखते हैं जिसका रायगढ़ में अच्छा-खासा वर्चस्व है। इसलिए भाजपा भी चौधरी के पार्टी में आने को लाभ का सौदा मान रही है।
 
उल्लेखनीय है कि वेबदुनिया ने भी कुछ समय पहले संभावना जताई थी कि चौधरी जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं। (वेब‍दुनिया/वार्ता) 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख