Daily Horoscope
✕

दलदल में 32 घंटे फंसा रहा बुजुर्ग, बाहर निकालते ही आया हार्टअटैक

Updated: गुरुवार, 16 सितम्बर 2021 (21:47 IST)
राजस्‍थान के बांसवाड़ा में आश्चर्यचकित करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक बुजुर्ग काली मिट्टी वाले दलदल में 32 घंटे फंसा रहा। बाद में जब बुजुर्ग को किसी तरह बाहर निकाला गया तो उसे हार्टअटैक आ गया। अटैक के कई घंटों बाद भी बुजुर्ग को होश नहीं आ पाया है।

खबरों के अनुसार, बांसवाड़ा में बुधवार को आश्चर्यचकित करने वाली घटना हुई। यहां खांडा डेरा निवासी नानू (52) पुत्र दलिया आदिवासी मंगलवार सुबह घर से निकला था। जो कि मछली पकड़ने के लिए बेक वाटर में गया था, जो गलती से गहरे दलदली हिस्से में जलकुंभी के बीच फंस गया था।

सूचना मिलने पर सिविल डिफेंस की टीम ने पुलिस की मदद से अधेड़ को 32 घंटे बाद जिंदा बाहर निकाल लिया। जलकुंभी के बीच वह गर्दन तक पानी में डूबा हुआ था। लेकिन बाद में बुजुर्ग को हार्टअटैक भी आ गया। जिसका अस्‍पताल में इलाज चल रहा है।

परिजनों के अनुसार, नानू ने पानी से बाहर आकर धीमी आवाज में बड़बड़ाते हुए बताया कि वह घर से निकलकर पानी में नहाने गया था। ट्यूब लेकर वह थोड़ा आगे गया तो ट्यूब की हवा निकल गई। इससे वह जलकुंभी में फंस गया। कमजोरी में तैर भी नहीं पाया।
File photo

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

सेंसेक्स 2326 अंक उछला, निफ्टी 25800 के पार; एंथ्रोपिक की धमाकेदार एंट्री, जानें कैसा रहेगा अगला हफ्ता

गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 19 साल से ज्यादा की जेल

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

अगला लेख