dharma sangrah
✕

वैष्णोदेवी के श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबर, खोली गई पुरानी प्राकृतिक गुफा

Updated: बुधवार, 15 जनवरी 2020 (22:28 IST)
जम्मू। त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित वैष्णोदेवी मंदिर की पुरानी और प्राकृतिक गुफा श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए बुधवार से खोल दी गई।
 
अधिकारियों ने बताया कि पुरानी गुफा केवल जनवरी और फरवरी के दौरान खोली जाती है, जब भीड़ बहुत कम होती है। शेष महीनों में तीर्थयात्रियों को गर्भगृह तक पहुंचने के लिए नई गुफाओं से होकर गुजरना पड़ता है। अधिकारियों ने बताया कि हर साल मकर संक्रांति के बाद तीर्थयात्रियों के लिए यह प्राकृतिक गुफा खोली जाती है।
 
श्री माता वैष्णोदेवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमेश कुमार ने कहा कि गुफा अब दर्शन की खातिर तीर्थयात्रियों के लिए खोल दी गई है। अधिकारी ने कहा कि उपसंभागीय मजिस्ट्रेट को भीड़ को देखते हुए पुरानी गुफा से दर्शन को विनियमित करने के लिए अधिकृत किया गया है ताकि तीर्थयात्रियों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं हो।
 
सीईओ ने कहा कि जब दिनभर में आने वाले तार्थयात्रियों की संख्या 10 हजार से कम होती है, तभी इस प्राकृतिक गुफा को खोलने की अनुमति दी जाती है।

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

यूपी में अब न अपराधियों को अभय और न ही देश की सुरक्षा से समझौता : CM योगी

गोमती के तट पर उतरा 'समूचा भारत', आध्यात्मिक गंगा में लगाई डुबकी

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

सपा-कांग्रेस घोषित रामद्रोही, राम भक्तों के खून से सने हैं इनके हाथ : योगी

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

अगला लेख