Daily Horoscope
✕

ओडिशा में पटाखा कारखाने में विस्फोट, पांच की मौत

Updated: शनिवार, 19 अगस्त 2017 (16:18 IST)
ओडिशा के खोरधा जिले के सिको गांव में शनिवार तड़के एक अवैध पटाखा कारखाने में विस्फोट होने से पांच लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य झुलस गए। 
 
रिपोर्ट के मुताबिक सनातन सेठी के घर में चल रहे अवैध पटाखा कारखाने में विस्फोट हो गया जिसमें पांच लोगों 
की मौत हो गई। मृतकों के नाम बाबी सेठी (40), मधाबी सेठी (08), टिकिली सेठी (04), डोली सेठी (19) और डुटे सेठी (62) हैं।
 
राहत और बचाव टीम ने शुरुआत में घर से दो शव बरामद किए और बाद में ओडिशा त्वरित कार्रवाई बल, त्वरित कार्रवाई बल और खोरदा, तांगी, रानपुर, बोलागढ़ा के दमकलकर्मियों ने घर से तीन और शव बरामद किए।
 
पुलिस ने बताया कि धमाका इतना जोरदार था कि घर की छत और दीवार ढह गई। इस बीच वैज्ञानिकों की एक टीम  घटनास्थल पर पहुंचकर धमाके के कारणों का पता लगा रही है। घटना के बाद से ही घर का मालिक फरार है और वरिष्ठ अधिकारी राहत और बचाव कार्यों का जायजा ले रहे हैं। (वार्ता)
Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख