kundali milan
✕

फोन पर अश्लील बातें, महिला ने जमकर धुना...(वीडियो)

Updated: गुरुवार, 22 फ़रवरी 2018 (13:59 IST)
मध्यप्रदेश के छतरपुर में फोन पर अश्लील बातें कर परेशान करने वाले युवक को महिला ने अच्छा सबक सिखाया। महिला ने जिस तरह उसकी पिटाई ‍की, अब वह लड़का भूलकर भी इस तरह की बातें नहीं करेगा। मामला छतरपुर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां महिला ने एक लड़के की सरेआम पिटाई कर दी। आरोपी का नाम बालमुकुंद पटेल है।

वह छत्रसाल चौराहा स्थित एक मोटरसाइकिल कंपनी के शोरूम के स्टॉल पर सेल्समेन के रूप में काम करता है। आरोप है कि वह फोन पर अश्लील बातें कर महिला को परेशान करता था। महिला लड़के हरकतों से बहुत परेशान हो चुकी थी। फिर महिला ने उससे प्यार से बात की और पता ठिकाना पूछ लिया।
पता पूछने के बाद महिला स्टॉल पर ही जा धमकी और उसने आरोपी लड़के की चप्पल और थप्पड़ों से धुनाई कर दी। मामले की जानकारी लगने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले में हस्तक्षेप कर महिला को रोका और कानूनी कार्रवाई करते हुए युवक को थाने ले गई।

लेखक के बारे में
कीर्ति राजेश चौरसिया

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

कल्पना सोरेन संग अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, सायरा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

LIVE: इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका, परिसीमन बिल को DMK का समर्थन

ऋषिकेश में 100 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक राफ्टिंग बेस स्टेशन, रोजगार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

“राज्यसभा के लिए हमने अपनी सीट छोड़ी थी...”: परिसीमन बिल पर NCP-SP के रुख से महाराष्ट्र कांग्रेस नाराज

‘2027 में कोविड से भी बड़ा संकट ला सकता है AI': रिसर्चर के ओपन लेटर ने मचाई हलचल, जानें क्या दी चेतावनी

अगला लेख