suvichar
✕

एनटीपीसी प्लांट विस्‍फोट मामला भाजपा सरकार की लापरवाही का‍ परिणाम : मायावती

Updated: सोमवार, 6 नवंबर 2017 (20:41 IST)
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने ऊंचाहार में एनटीपीसी प्लांट में हाल ही में हुए भयानक विस्फोट और उसमें व्यापक जानमाल की हानि को भाजपा सरकार की घोर आपराधिक लापरवाही का परिणाम बताया और कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी और राज्य की योगी सरकार की जनविरोधी नीतियों तथा ग़लत कार्यप्रणाली के कारण इन्सानों की जानों की कीमत कुछ नहीं रह गई है।
 
मायावती ने सोमवार को एक बयान में ऊंचाहार बिजली संयन्त्र के बॉयलर विस्फोट में मारे गए करीब 32 लोगों व घायल हुए सैकड़ों लोगों के परिवारों के प्रति गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा की केन्द्र व उत्तर प्रदेश सरकार जनहित व जनकल्याण के मामले में लगातर विफल साबित हो रही है तथा इनकी आपराधिक लापरवाही के कारण बड़ी-बड़ी जानलेवा दुर्घटनाएं बराबर हो रही हैं जिससे जानमाल के साथ-साथ देश की सम्पत्ति व संसाधन की भी भारी क्षति हो रही है, लेकिन कुल मिलाकर भाजपा सरकारें पूरी तरह से बेपरवाह, गैर-जिम्मेदार व असंवेदनशील बनी हुई हैं।
 
मायावती ने आरोप लगाया कि भाजपा के नेता और मंत्रीगण केवल सस्ती लोकप्रियता प्राप्त करने के साथ-साथ अपना नाम और फोटो अख़बारों में छपवाने के लिए अनेकों प्रकार के विवादित व ग़ैर-जिम्मेदाराना बयान देते रहने में ही व्यस्त नजर आते हैं और उन पर किसी का भी किसी प्रकार का कोई नियन्त्रण व अंकुश नहीं है।
 
उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं अपराध-नियन्त्रण और क़ानून-व्यवस्था के मामले में भी भाजपा सरकारों की कोताही व लापरवाही से आम जनता का जनजीवन लगातार बद-से-बदतर होता जा रहा है ख़ासकर उत्तर प्रदेश सरकार गोरक्षा को ही जनहित व जनसेवा समझकर अपने कर्तव्यों से विमुख हो गई है। (भाषा)
 

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

सुप्रीम कोर्ट को क्यों याद आए विराट कोहली? दिवाली से जुड़ा है पूरा मामला, जानें

भूटान में ग्लेशियर झील फटने से बंगाल-असम में बाढ़ का खतरा, गांवों में बजे सायरन

चक्रवात अर्णब से तबाही से प्रियंका गांधी चिंतित, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की पीड़ितों की मदद की अपील

सीएम डॉ. मोहन यादव का कर्मचारियों को दीपावली गिफ्ट, सरकारी कर्मचारियों के डीए में 2% की वृद्धि, पेंशनर्स को भी राहत

मोकामा विधायक अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका: रद्द हुई जमानत, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर

अगला लेख