biodatamaker
✕

एनटीपीसी के कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में मुख्य गेट को किया जाम

Updated: सोमवार, 3 सितम्बर 2018 (16:56 IST)
भागलपुर। बिहार में भागलपुर जिले के कहलगांव स्थित राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एनटीपीसी) के कर्मचारी संघों के आह्वान पर विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को कर्मचारियों ने कई घंटे मुख्य गेट को जाम कर प्रबंधन विरोधी नारे लगाएं।


भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस), कहलगांव बिजली संयंत्र इकाई के महासचिव कमलजीत सिंह ने यहां बताया कि उपस्थिति पंजी मुहैया कराने एवं सरकारी वाहनों के दुरुपयोग रोकने समेत विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि अपनी मांगों की पूर्ति के लिए बीएमएस, इंटक, एटक समेत कर्मचारी यूनियनों से संबद्ध इस संयंत्र के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने करीब 2 घंटे तक मुख्य गेट को जाम कर मुख्य महाप्रबंधक समेत अन्य अधिकारियों को जाने से रोक दिया और प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

सिंह ने बताया कि एनटीपीसी प्रबंधन की उदासीनता के कारण इस सयंत्र के कर्मचारी पिछले 2 सप्ताह से उपस्थिति पंजी के अभाव में बिना हस्ताक्षर किए काम कर रहे हैं, जो न्यायसंगत नहीं है और इससे तमाम कर्मचारी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

इसके अलावा एनटीपीसी प्रबंधन से ईंधन की सुविधा मिलने के बावजूद यहां के अधिकारियों द्वारा किए जा रहे सरकारी वाहनों के दुरुपयोग पर रोक लगाने की मांग प्रबंधन से कई बार करने के बावजूद इस दिशा में कोई पहल नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि यदि प्रबंधन की ओर से शीघ्र इन मामलों का निपटारा नहीं किया जाता है तो सभी यूनियनों द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा। (वार्ता)

Show comments

इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर: रोजाना 30 KM चलाने पर किसमें होगी ज्यादा बचत? जानिए 5 साल का पूरा हिसाब

प्रेमानंदजी महाराज को क्यों है जान से खतरा, क्या आश्रम की संपत्ति विवाद का कारण, शिष्य की मौत बनी रहस्य

Nobel Prize 2026 : शैवाल से मिली रोशनी ने बदला दिमाग को समझने का तरीका, 3 वैज्ञानिकों को मेडिसिन का नोबेल

Aadhaar Card वालों के लिए बड़ी खबर, नाम में गलती है तो जान लें नया नियम, अब इन दस्तावेजों के बिना नहीं होगा अपडेट

ChatGPT Login को लेकर क्यों बढ़ी सर्च? लॉगिन नहीं हो रहा तो ये 7 तरीके तुरंत आजमाएं

सभी देखें

5 करोड़ दिए तब विराट कोहली आए, प्रेमानंद महाराज के आश्रम को लेकर दावे से मचा हड़कंप

Form 6 विवाद पर चुनाव आयोग का राहुल गांधी को जवाब, कहा- 'दावा भ्रामक', सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- इसे किसने बदला?

37000 से सीधे 9000 फुट पर आया, 7700 इमरजेंसी कोड, 1 घंटे बाद आई परेशानी, Flydubai Flight Incident के बाद British Airways के साथ क्या हुआ

अयोध्या में 33 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी, 5 से 7 नवंबर तक होगा भव्य 10वां दीपोत्सव

PMAY-Urban में यूपी का परचम, आवास निर्माण में देश में नंबर-1; मिले दो राष्ट्रीय पुरस्कार

अगला लेख