Daily Horoscope
✕

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दोहराया, बिहार में नहीं लागू होगा NRC

Updated: सोमवार, 24 फ़रवरी 2020 (00:59 IST)
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को दोहराया कि राज्य में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) लागू नहीं किया जाएगा।

जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष ने दिसंबर में अपना रुख पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि राज्य में एनआरसी लागू नहीं किया जाएगा। हालांकि पार्टी ने केंद्र के संशोधित नागरिकता अधिनियम का समर्थन किया था।
 
कुमार ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा, ‘एनआरसी को यहां (बिहार में) लागू नहीं किया जा रहा है और राष्ट्रीय जनसंख्या पंजी (एनपीआर)का 2010 में किए गए तरीके से ही अद्यतन किया जाएगा।’
 
वह दरभंगा जिले के हायाघाट ब्लॉक के चंदनपट्टी में मौलाना आजाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय में एक समारोह को संबोधित कर रहे थे। वहां उन्होंने अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से संबंधित 80 करोड़ रुपए की लागत वाली कई योजनाओं का शिलान्यास किया।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

शेयर बाजार में Nvidia की वापसी का धमाका, जेन्सेन हुआंग फिर बने CEO, शेयर 35% उछले

PM मोदी ने नेपाल के पीएम बालेन शाह को दिए रामायण पेंटिंग और गंगाजल, अयोध्या-जनकपुर ट्रेन सेवा की शुरुआत

Jio Happy New Year Offer : ₹399 में 28 दिन अनलिमिटेड 4G-5G डेटा, ₹3,999 में पूरे साल की मौज, जानें सभी प्लान्स

काशी की देव दीपावली पर दिखेगा भव्य नजारा, 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे घाट; 2100 ड्रोन और लेजर शो होंगे आकर्षण

Jensen Huang दोबारा बनेंगे Nvidia के CEO, विवादों के बीच फिर संभालेंगे कंपनी की कमान, अमेरिकी सरकार ने दी हरी झंडी

अगला लेख