Dhanteras
✕

Solar Eclipse 2020 : कुरूक्षेत्र में सूर्यग्रहण पर Coronavirus का असर

Updated: रविवार, 21 जून 2020 (22:22 IST)
कुरुक्षेत्र। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में सूर्यग्रहण के मौके पर रविवार को ब्रह्म सरोवर के तट पर सिर्फ सामान्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशासन ने कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी की वजह से इस बार के सूर्यग्रहण के मौके पर कोई मेला आयोजित नहीं करने का निर्णय किया था।
 
शहर में रविवार शाम 4 बजे तक कर्फ्यू लगा दिया गया था ताकि लोग जिले में स्थित पवित्र सरोवर के तट पर जमा नहीं हों और सूर्यग्रहण के मौके पर सरोवर में डुबकी नहीं लगाएं या अनुष्ठान नहीं करें। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार, सूर्यग्रहण के दौरान कुरुक्षेत्र के पवित्र सरोवर में स्नान शुभ माना जाता है।
 
ब्रह्म सरोवर पर सुभद्रा और गंगा घाट पर सामान्य धार्मिक समारोह का आयोजन किया गया जिसमें 200 धार्मिक नेताओं ने हिस्सा लिया। आमतौर पर, सूर्यग्रहण के दौरान करीब 10 लाख श्रद्धालु सन्निहित सरोवर पर आते थे।
 
जिलाधिकारी धीरेंद्र खडगटा ने पहले कहा था कि प्रशासन ने फैसला लिया है कि इस बार मेले का आयोजन नहीं किया जाए। कुरुक्षेत्र स्थित ग्लोबल इंस्पीरेशन एंड इनलाइटनमेंट ऑर्गनाइजेशन के प्रमुख स्वामी ज्ञानानंद और कुछ अन्य साधू सुबह करीब 10 बजे ब्रह्म सरोवर के सुभद्रा घाट पहुंच गए और पवित्र स्नान किया।
 
कुछ वैज्ञानिक भी सूर्यग्रहण का अध्ययन करने के लिए अपने उपकरणों के साथ यहां पहुंचे थे। सूर्यग्रहण सुबह 10 बजकर 19 मिनट पर शुरू हुआ था और दोपहर दो बजकर दो मिनट तक चला। यह सूर्यग्रहण देश के कई हिस्सों में देखा गया।
 
वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से यहां धार्मिक नेताओं से बात करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि ब्रह्म सरोवर के तट पर किए जा रहे अनुष्ठान दुनिया में शांति और समृद्धि लाने में मदद करेंगे जो कोविड-19 महामारी से लड़ रही है।
 
अधिकारियों ने रविवार को बताया कि कुरुक्षेत्र जिले को सभी तरफ से सील कर दिया गया है और ब्रह्म सरोवर और आसपास के तालाबों पर अवरोधक लगाए गए थे। उन्होंने बताया कि लोगों से घरों में ही अनुष्ठान करने का आग्रह किया गया था।

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

अगला लेख