biodatamaker

शराबबंदी पर पलटे नीतीश, शराब मिलने पर अब जब्त नहीं होंगे घर, वाहन और खेत

Updated: गुरुवार, 12 जुलाई 2018 (10:30 IST)
पटना। शराबबंदी को लेकर सख्त नजर आ रहे बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने अचानक इस मामले में नरमी के संकेत दिए हैं। नीतीश कैबिनेट ने शराबबंदी के कड़े कानूनों में बदलाव करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
 
जानकारी के मुताबिक, शराब मिलने पर घर, वाहन और खेत जब्त करने के प्रावधानों में नरमी बरती गई है। हालांकि पहली बार शराब पीते हुए पकड़े जाने पर पचास हजार रुपए का जुर्माना या तीन महीने की जेल होगी। 
 
संशोधन में शराब में हानिकारक पदार्थ मिलाने और इससे मृत्यु होने पर सख्त कानून के प्रस्ताव की मंजूरी दी गई है। ऐसे अपराध पर उम्रकैद की सजा हो सकती है। साथ ही दस लाख रुपए तक जुर्माना भी वसूला जाएगा। फिलहाल ऐसे लोगों को अधिकतम 10 साल की सजा और एक लाख रुपये के जुर्माने का प्रावधान है।
 
बिहार कैबिनेट की बैठक में बुधवार को शराबबंदी कानून में संशोधन का प्रस्ताव मंजूर किया गया। इसे आगामी सत्र में विधानसभा में पेश किया जाएगा।
 
उल्लेखनीय है कि अप्रैल 2016 को बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू हुई थी। राज्य में कानून बनाकर किसी के पास शराब मिलने पर कड़ी सजा का प्रावधान किया गया था।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख