Hanuman Chalisa

नीतीश के काफिले पर पथराव मामले में 21 हिरासत में

Updated: शनिवार, 13 जनवरी 2018 (23:49 IST)
बक्सर। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले पर बक्सर जिले में डुमरांव थाना क्षेत्र के नंदन गांव में हुए पथराव के मामले में पुलिस ने शनिवार को 21 लोगों को हिरासत में ले लिया।


पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि कुमार के काफिले पर कल हुए पथराव के मामले में पूछताछ के लिए 21 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस घटना की मिली वीडियो फुटेज के आधार पर ही पुलिस ने इन लोगों को हिरासत में लिया है।
         
वहीं, पटना प्रमंडल के आयुक्त आनंद किशोर और पुलिस महानिरीक्षक एनएच खान पथराव मामले की जांच के लिए आज नंदन गांव पहुंचे और स्थानीय लोगों से बातचीत कर इस घटना के कारणों को पता लगाने का प्रयास किया। इन दोनों अधिकारियों ने मुख्यमंत्री की विकास समीक्षा यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के बार में बक्सर के पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार से भी बातचीत की।
        
किशोर ने बताया कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में हुई चूक के कारणों की जांच के लिए सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि इसके लिए जिम्मेवार अधिकारियों पर किस तरह की कार्रवाई की जाएगी, इसका निर्णय जांच पूरी होने के बाद ही लिया जाएगा। (वार्ता)

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

केरल में ओणम पर शराब बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड, 8 दिनों में 771 करोड़ रुपए की बिक्री

Raksha Bandhan 2026 : बहनों के लिए फ्री बस सेवा, 1,200 रुपए तक प्रोत्साहन पाएंगे चालक-परिचालक

CM योगी का सख्त निर्देश- विकास परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक्सप्रेसवे से डिजिटल लाइब्रेरी तक काम समय पर पूरा करें

कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव! योगी सरकार का APAAR ID पर फोकस, डिजिटल रिकॉर्ड से छात्रवृत्ति तक होंगे आसान

इंसानियत शर्मसार! नेपाल बाढ़ त्रासदी में दिखी हैवानियत, लाशों से गहने नोच रहे हैं नराधम

अगला लेख