Hanuman Chalisa
✕

शराब से मौत पर मुआवजा नहीं देंगे नीतीश, विधानसभा में क्यों याद आया मध्यप्रदेश?

Updated: शुक्रवार, 16 दिसंबर 2022 (13:09 IST)
पटना। बिहार में शराब से 50 से ज्यादा लोगों की मौत पर बड़ा बयान देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्पष्ट कहा कि शराब पियोगे तो मरोगे। उन्होंने कहा कि शराब से मौत पर मुआवजा नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शराब पीकर मरे तो हमदर्दी नहीं होनी चाहिए।
 
नीतीश ने कहा कि भाजपा ने भी बिहार में शराबबंदी की तारीफ की थी। अब अलग हो गए तो इसी पर हंगामा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सबसे शराब से भाजपा शासित राज्यों में भी लोग मर रहे हैं। शराब की वजह से सबसे ज्यादा मौते मध्यप्रदेश में हो रही है।
 
उल्लेखनीय है कि उल्लेखनीय है कि शराब की वजह से मध्‍यप्रदेश में 1214 लोग मारे गए। बिहार में 1000, कर्नाटक में 909 और पंजाब में 725 लोगों की मौत की वजह भी शराब ही बनी।

बिहार में जहरीली शराब से मौत पर राजनीति गरमाई हुई है। भाजपा इस मुद्दे पर विधानसभा से लेकर सड़क तक हंगामा कर रही है। भाजपा ने आरोप लगाया कि सरकार जहरीली शराब त्रासदी में मरने वालों की कुल संख्या को छिपा रही है।

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार में शराबबंदी के बावजूद पुलिस अधिकारियों और राज्य प्रशासन के संरक्षण में जहरीली शराब की बिक्री खूब फल-फूल रही है। वे आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
 
सारण जिले में पुलिस और आबकारी विभाग ने पिछले 48 घंटे में जहरीली शराब बेचने वाले 126 लोगों को गिरफ्तार किया है। 4,000 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त की गई है। मामले में त्वरित जांच के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) और तीन पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) की अगुवाई में 31 पुलिस अधिकारियों का एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया गया है।

Show comments

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

UPI MDR Charges: क्या अब यूपीआई पेमेंट पर देना होगा चार्ज? सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार के जवाब से मची हलचल

स्कूटी सवार की जान बचाना पड़ा भारी! तेज रफ्तार ट्रक ने 7 लोगों को रौंदा, झारखंड में दिल दहला देने वाला हादसा

योगी सरकार का डिजिटल एक्शन प्लान तैयार, पुलिस से अदालत तक एक क्लिक पर जुड़ेगी न्याय व्यवस्था

भोपाल के कोलार इलाके में दिखा टाइगर, डायल-112 टीम के सामने आया नजर

मध्यप्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे 5 ग्रीन फील्ड कारीडोर

अगला लेख