Hanuman Chalisa

नीतीश कुमार ने MLC पद छोड़ा, नितिन नवीन का भी विधायक पद से इस्तीफा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 30 मार्च 2026 (12:25 IST)
बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को बिहार विधान परिषद के सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बिहार विधानसभा से इस्तीफा दे दिया।
 
बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधान परिषद के MLC पद से इस्तीफा दे दिया। वे 16 मार्च को राज्यसभा सदस्य चुने गए थे। नीतीश ने सभापति को अपना इस्तीफा सौंपा। पार्टी के कई नेता चाहते थे कि नीतीश कुमार ऐसा कदम न उठाएं, लेकिन मुख्यमंत्री अपने फैसले पर अडिग रहे।
 
भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने भी शुक्रवार को बांकीपुर निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया। नितिन नबीन भी नीतीश के साथ ही राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए है।

नितिन नवीन ने एक्स पर अपनी पोस्ट में इस्तीफे की जानकारी देते हुए कहा, पार्टी ने मुझे जो नई भूमिका दी है, उसके माध्यम से भी मैं अपने क्षेत्र और बिहार के विकास के लिए सदैव तत्पर एवं संकल्पित रहूंगा। मेरे कार्यकर्ताओं और बिहार की जनता के साथ मेरा जो अटूट संबंध है, वह सदैव बना रहेगा और मुझे हमेशा नई ऊर्जा, प्रेरणा और मार्गदर्शन देता रहेगा। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 2047 के विकसित भारत एवं विकसित बिहार बनाने के सपने को साकार करने की दिशा में मैं निरंतर प्रयासरत रहूंगा।
<

बांकीपुर और बिहार के मेरे सभी परिवारजन एवं कार्यकर्ता साथी,

जनवरी 2006 में पिताजी के आकस्मिक निधन के बाद पार्टी ने मुझे पटना पश्चिम से उपचुनाव लड़ने का अवसर दिया और दिनांक 27 अप्रैल 2006 को मैं पहली बार पटना पश्चिम क्षेत्र से निर्वाचित होकर सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन की शुरुआत… pic.twitter.com/IHhLpd0aJD

— Nitin Nabin (@NitinNabin) March 30, 2026 >
नीतीश ने एमएलसी पद से इस्तीफा दे दिया है लेकिन उन्होंने विधानसभा से इस्तीफा नहीं दिया है। नियमों के मुताबिक वे 6 माह तक मुख्‍यमंत्री बने रह सकते हैं। नीतीश के बाद बिहार की कमान कौन संभालेगा इस पर भी अभी सस्पेंस बना हुआ है। हालांकि मुख्‍यमंत्री पद की दौड़ में भाजपा नेता सम्राट चौधरी सबसे आगे हैं।
edited by : Nrapendra Gupta

Show comments

Hunger Strike पर बैठे सोनम वांगचुक क्यों भड़के, क्या अभिजीत दीपके की ओर इशारा, सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग

डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल पुरस्कार पर फिर किया दावा! खुद को बताया 'असली' हकदार

5 दिन में बाबा बर्फानी 'अंतर्ध्यान' बड़ी चेतावनी तो नहीं, अमरनाथ गुफा में कैसे बनता है बर्फ का शिवलिंग? क्या है विज्ञान और आस्था का सबसे बड़ा रहस्य

तबाही देख दहली दुनिया, अयातुल्ला अली खामेनेई के गुप्त ठिकाने का 35 सेंकड का वीडियो, US-Israel की Airstrike के Unseen फुटेज

पहली फुल-साइज इलेक्ट्रिक बाइक, 140KM की रेंज और 30 मिनट में फास्ट चार्जिंग

सभी देखें

TMC को बड़ा झटका, सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर राय और प्रकाश चिक बराइक BJP में शामिल, राज्यसभा उपचुनाव के लिए बने उम्मीदवार

देश के ईवी बाजार में 18% हुई UP की हिस्सेदारी, 30 फीसदी तक पहुंचने का लक्ष्य

महादेव ऐप सट्टेबाजी मामले में CBI ने दाखिल की, भोपाल के आहूजा ब्रदर्स सहित 66 आरोपियों पर शिकंजा

जीतू पटवारी का भाई नाना पुलिस हिरासत में, ड्रग नेटवर्क में आया नाम

Sonam Wangchuk : Hunger Strike पर बैठे सोनम वांगचुक क्यों भड़के, क्या अभिजीत दीपके की ओर इशारा, सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग

अगला लेख