suvichar
✕

बिहार में बाढ़ के सवाल पर भड़के नीतीश कुमार, पूछा सवाल

Updated: बुधवार, 2 अक्टूबर 2019 (10:27 IST)
पटना। बिहार के कई जिलों में हाल के दिनों में हुई भारी बारिश से लोगों का हाल बेहाल है। फिलहाल बारिश थमी हुई है लेकिन सड़कों पर जमा पानी बदबू मारने लगा है और इससे बिमारियों का खतरा बढ़ गया है। इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से राज्य में आई बाढ़ को लेकर सवाल किया गया तो वे भड़क गए। उन्होंने सवाल किया कि क्या पटना के कुछ हिस्सों में पानी ही एकमात्र समस्या है? 
 
नीतीश कुमार ने कहा कि पटना के लोगों को राहत पहुंचाने का हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार और प्रशासन के काम को ईमानदारी से देखना चाहिए। लोगों को राहत पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। यह सब प्रकृति के कारण हुआ है। पानी निकालने का पूरा उपाय हो रहा है। 
 
उन्होंने कहा कि आज जलजमाव पर सवाल करने वालों से हम पूछना चाहते हैं कि मुंबई में पानी आया तो उसके बारे में क्या विचार है? हम पूछ रहे हैं कि देश के कितने हिस्सों में पानी आया? और दुनिया के कितने हिस्सों में पानी आया? सिर्फ पटना के कुछ मुहल्लों में पानी आया, क्या वहीं है समस्या? अमेरिका में क्या हुआ? क्या मतलब है इन सबका?
 
उन्होंने मीडिया पर तंज कसते हुए कहा कि आप लोग तो जन-जागरण के लिए काम नहीं करिएगा। जन-जागृति का भी काम करना चाहिए। लेकिन आप लोगों को इसकी कोई जरूरत नहीं है। आपको एबीसी का भी ज्ञान नहीं है। उन्होंने कहा कि पूरा इंतजाम हो रहा है। इसके ड्रेनेज के लिए भी काम हो रहा है। पंपिंग के लिए बाहर से पंप मंगाया गया है। बड़े पैमाने पर इसका डिस्चार्ज होगा।
 
उल्लेखनीय है कि भारी बारिश से गंगा, सोन, पुनपुन, बूढ़ी गंडक, बागमती, कमला-बलान, कोसी, महानंदा और परमान नदी के जलस्तर में वृद्धि से पटना, भोजपुर, भागलपुर, नवादा, नालंदा, खगड़िया, समस्तीपुर, लखीसराय, बेगूसराय, वैशाली, बक्सर, कटिहार, जहानाबाद, अरवल और दरभंगा जिले में आई बाढ़ से कुल 786 गांव की 17,09,667 आबादी प्रभावित हुई है। भारी बारिश और बाढ़ की वजह से राज्य के 15 जिलों अब तक 42 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि नौ लोगों की स्थिति गंभीर है।

Show comments

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, पेरिस में आंसू गैस, क्यों भड़का जनता का गुस्सा?

India-China Face Off : ITBP Chief Statement पर केंद्र सरकार का जवाब, जानिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर अभी क्या हैं हालात?

दिल्ली में प्रदर्शनों और सुरक्षा को लेकर अलर्ट, अमित शाह ने पुलिस अधिकारियों के साथ 3 घंटे की बैठक में क्या-क्या किया रिव्यू?

पटना में मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम में मचा हंगामा, PM मोदी के जिक्र पर युवक की क्‍यों हुइ पिटाई?

सभी देखें

ब्राजील में ट्रंप समर्थित बोल्सोनारो की हार US मिडटर्म चुनाव में कितना बड़ा झटका? भारत पर क्या पड़ेगा असर, समझें पूरा गणित

"ज्ञानेश कुमार को हटाएं, 30 सेकंड में आंदोलन रुकेगा..." राहुल गांधी का दिल्ली के व्यापारियों को जवाब

कोच्ची मर्सिडीज कांड में नया एंगल, अब जज पर चलेगा केस, केरल हाईकोर्ट का ऑर्डर, बेटे ने एक शख्स को कुचलकर मारा

LIVE: खरगे के आवास के बाहर भाजपा का प्रदर्शन

चक्रवात 'अर्णब' का खतरा बढ़ा! 115-125 किमी की रफ्तार से टकराएगा तूफान, दिल्ली-यूपी समेत 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट

अगला लेख