dharma sangrah
✕

तब‍ घर से बाहर निकलने से डरते थे लोग, जानिए नीतीश ने किस पर साधा निशाना

Updated: बुधवार, 12 फ़रवरी 2025 (19:45 IST)
Nitish Kumar News : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में उसके शासनकाल में लोग शाम के बाद घर से बाहर निकलने से डरते थे। जनता दल (यूनाइटेड) के प्रमुख ने संत रविदास जयंती के अवसर पर पटना में आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए अपने चिरप्रतिद्वंद्वी लालू प्रसाद यादव की पार्टी पर निशाना साधते हुए यह बात कही। नीतीश ने किसी का नाम लिए बिना ही विपक्षी दलों पर निशाना साधा और अपने मौजूदा सहयोगी भारतीय जनता पार्टी की तारीफ की।
 
नीतीश (73) ने कहा, क्या हमसे पहले सत्ता में रहने वालों ने कुछ किया? जो कुछ भी हुआ है, वह हमने किया है। इस अवसर पर मंच पर भाजपा नेता एवं केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तथा विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद थे।
ALSO READ: तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार से क्यों कहा, आप CM हैं, महिला फैशन डिजाइनर नहीं
बिहार में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश ने कहा, वर्ष 2005 में जब हमने सत्ता संभाली थी, तब क्या स्थिति थी? खराब कानून-व्यवस्था के कारण लोग शाम ढलने के बाद अपने घरों से बाहर निकलने से डरते थे। और आज देखिए कि हालात क्या हैं। लड़के-लड़कियां रात 11 बजे तक सड़कों पर देखे जा सकते हैं और लोग अपना कारोबार कर रहे हैं।
 
नीतीश ने राजद के साथ अपने गठबंधन के बारे में दावा किया कि उनके अपने कुछ लोगों ने उन्हें गठबंधन के लिए मजबूर किया था। जद(यू) अध्यक्ष ने कहा, लेकिन मुझे जल्द ही एहसास हो गया कि इन लोगों (राजद) का जनता के लिए काम करने का कोई इरादा नहीं है और मैं उनके साथ काम नहीं कर पाऊंगा। इसलिए मैंने उससे नाता तोड़ लिया।
ALSO READ: राजग छोड़ने के मुद्दे पर आया मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार का जवाब, गलती भी मानी
अपने सहयोगी दल भाजपा की ओर इशारा करते हुए कहा, हम लोग वर्ष 2005 से एक साथ मिलकर राज्य का विकास कर रहे हैं। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया था। केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की तरफ से भी राज्य के विकास के लिए पूरा सहयोग मिल रहा है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

अमरेली में 75 करोड़ की लागत से बनेगा गुजरात का पहला Bio-CBG प्लांट, 250 लोगों को मिलेगा रोजगार

यूपी में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी: राज्य में करीब 19 लाख मतदाता बढ़े, कितनी हुई महिला वोटर्स की संख्‍या

मध्यप्रदेश में 2 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट, 31 मार्च 2027 तक आउटसोर्स व्यवस्था खत्म करने की तैयारी

आसियान-भारत समिट में बोले पीएम मोदी, दुनिया को सबसे ज्यादा शांति, स्थिरता और भरोसेमंद माहौल की जरूरत

चीन से आने वाली किसी भी खूबसूरत महिला को लोग जासूस कह देते हैं, हुआंग के समर्थन में क्या बोले ट्रंप?

अगला लेख