Hanuman Chalisa

‘साहित्‍यकार’ ने खोला ‘सोरेन सरकार’ के खि‍लाफ मोर्चा

Updated: शनिवार, 12 सितम्बर 2020 (15:41 IST)
झारखंड की उप-राजधानी दुमका की सड़कें इस कदर बदहाल हो गई हैं अब यहां के साहित्‍यकारों और लेखकों को इसके लिए भूख हडताल करना पड रही है।

पिछले दिनों हादसे में एक साथ 3 परिवारों के 6 चिराग बुझने जैसी घटना यहां हो चुकी है। ऐसे में एक युवा साहित्यकार नीलोत्पल मृणाल एकल भूख हड़ताल पर बैठने को मजबूर हुए हैं।

दरअसल युवा साहित्य अकादमी से पुरस्कृत साहित्यकार, गायक और कवि नीलोत्पल मृणाल ने झारखंड की सरकार के खि‍लाफ यह मोर्चा खोला है।

नीलोत्पल खुद भी इन बदहाल सड़कों की तकलीफ का दंश झेल रहे हैं। ऐसी स्थिति में एकल भूख हड़ताल के माध्यम से उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष अपनी बातें रखने का प्रयास किया है। जनता भी साथ है।
नीलोत्‍पल ने संताल परगना प्रमंडल और दुमका के आसपास के सभी स्टेट हाईवे, बायपास एवं अन्य ग्रामीण बायपास सड़कों की मरम्मत, सड़क दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवार वालों के लिए मुआवजे की मांग और बालू, पत्थर की अवैध ढुलाई पर रोक और ओवरलोड ट्रकों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

बता दें कि विधानसभा चुनाव के दौरान नीलोत्‍पल हेमंत सोरेन के लिए प्रचारक थे। अब उन्‍होंने सोरेन सरकार के खिलाफ ही मोर्चा खोला है।

Show comments

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

Sonam Wangchuk : अनशन खत्म करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने क्या शर्त रखी

लड़कियों से छेड़छाड़, प्राइवेट पार्ट पर बरसाई लाठी, CJP के के आरोपों पर हाईकोर्ट ने केन्द्र से मांगा जवाब

राहुल गांधी के दिल्ली धरने के विरोध में भोपाल में बीजेपी का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव

Hero HF Deluxe अब सिर्फ 59,999 रुपए में, 7,635 रुपए सस्ती हुई बाइक, जानिए किन राज्यों में मिलेगा ऑफर और खरीदने से पहले जरूरी बातें

सभी देखें

गुजरात में बारिश का तांडव: उमरगाम में 35.67 इंच बारिश, वलसाड-डांग जलमग्न, 365 सड़कें बंद

किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन यादव, कृषि यंत्रों के निर्माण में आत्मनिर्भर हो रहा एमपी

LIVE: नीट मामले में सड़क से संसद तक बवाल, भारी हंगामे के बाद लोकसभा 12 बजे तक स्थगित

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर पलटवार, बोले- युवाओं का भविष्य आपने बर्बाद किया, धर्मेंद्र प्रधान को हटाइए

CJP Protest : आख़िर पेपर लीक पर बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, किया फास्ट ट्रेक कोर्ट का ऐलान

अगला लेख