suvichar
✕

सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला समेत 7 नक्सली ढेर

Updated: रविवार, 28 जुलाई 2019 (00:22 IST)
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में 3 महिला नक्सलियों समेत 7 नक्सलियों को मार गिराया है। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यहां बताया कि बस्तर जिले के नगरनार थानाक्षेत्र अंतर्गत तिरिया गांव के जंगल में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में 7 नक्सलियों को मार गिराया है।
 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नगरनार थानाक्षेत्र में एसटीएफ और डीआरजी का संयुक्त दल पिछले दो दिनों से नक्सल विरोधी अभियान पर है। आज जब दल नगरनार और दरभा के मध्य तिरिया गांव के जंगल में था तब नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस दल ने भी जवाबी कार्रवाई की।
 
अधिकारियों ने बताया कि कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। बाद में जब पुलिस दल ने घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां से 3 महिला नक्सलियों समेत 7 नक्सलियों के शव, एक इंसास राइफल, .303 बोर की चार राइफल और बड़ी संख्या में भरमार बंदूक तथा देशी हथियार बरामद किए गए।
 
उन्होंने बताया कि पुलिस दल ने घटनास्थल से नक्सली शिविर में मौजूद अन्य सामान भी बरामद किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की पहचान कराई जा रही है। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, कई जिलों के कलेक्टर बदले

गर्भवती पत्रकार ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप, मेरा हाथ पकड़ा, मुझे धक्का दिया

2029 में फिर करारी हार के लिए रहें तैयार, अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती, SIR विरोध पर भी साधा निशाना

बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 11 की मौत, 15 से 20 लोग सवार थे

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- चाकू छिपाकर लाई थी महिला

अगला लेख