dharma sangrah
✕

नवीन पटनायक पर भाजपा कार्यकर्ता की पत्नी ने फेंके अंडे

Updated: गुरुवार, 1 फ़रवरी 2018 (08:06 IST)
बालेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर बुधवार को यहां अंडे फेंके गए। हालांकि, अंडे उन्हें न लगकर पोडियम के पास खड़े अन्य लोगों को लगे। पुलिस ने इस मामले में भाजपा कार्यकर्ता की पत्नी समेत दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।
 
बालेश्वर जिले के भोगराय ब्लॉक में तलसारी बीच फेस्टिवल के उद्घाटन के दौरान यह हमला हुआ। पुलिस अधीक्षक नीति शेखर ने बताया कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। हमने एक महिला समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है।
 
अधिकारी ने बताया कि महिला अपने बैग में अंडे रखकर लाई थी और उन्हें बेरीकेड से फेंक रही थी। उससे पूछताछ की जा रही है।
 
महिला की पहचान भाजपा के कार्यकर्ता के तौर पर हुई है और उसने पटनायक की ओर अंडे अपने पति को हिरासत में लिए जाने के विरोध में फेंके। जिले में मुख्यमंत्री के आने से पहले उसके पति को हिरासत में ले लिया गया था।(भाषा) 

Show comments

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

सभी देखें

बुलडोजर अब यूपी का ब्रांड, 1200 लोगों को मिलेगा रोजगार

पहाड़ों पर सीजन की पहली बर्फबारी से कांपी घाटी; दक्षिण में चक्रवात का खतरा, जानें मौसम का ताजा हाल

पूर्व CM अरविंद केजरीवाल और बेटी हर्षिता को मिली जान से मारने की धमकी, AAP विधायक के पास आया 7 करोड़ की रंगदारी का फोन

सैम पित्रोदा ने कर डाली PM मोदी की तारीफ, कहा- 'मेरे गुजराती मित्र बहुत आत्मीय और दयालु हैं'

यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केटों के रेफ्रिजरेशन सिस्टम हुए हैक — फ्रांस ने ईरान को ठहराया जिम्मेदार

अगला लेख