suvichar

स्वतंत्रता दिवस समारोह में नवीन पटनायक की तबीयत खराब

Updated: मंगलवार, 15 अगस्त 2017 (15:13 IST)
भुवनेश्नर। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की मंगलवार को यहां स्वतंत्रता दिवस समारोह में लोगों को संबोधित करने के दौरान अचानक तबियत खराब हो गए लेकिन वह थोड़ी देर बाद ही स्वस्थ हो गए।
 
मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि उमस के कारण मुख्यमंत्री की अचानक तबियत खराब हो गई। अब वह पूरी तरह ठीक हैं और नवीन निवास (उनका घर) पर हैं।
 
पटनायक ने ट्वीट किया कि उमसभरे मौसम में परेड के लिए शरीर में पर्याप्त पानी होना चाहिए था। पानी की कमी महसूस हुई। अब दो गिलास नींबू पानी पीने के बाद पूरी तरह से ठीक हूं।
 
उन्होंने एक अन्य स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद ट्वीट किया कि दिन के शेष निर्धारित कार्यक्रमों में भाग लूंगा। आप अपने बच्चों को धूप में जाने से पहले पर्याप्त मात्रा में पानी पीने के लिए कहें।
 
महात्मा गांधी मार्ग पर आयोजित राज्य स्तरीय परेड में तिरंगा फहराने के बाद भाषण देते वक्त वह स्पष्ट रूप से अस्वस्थ नजर आ रहे थे और भाषण के अंत में वह सुस्त हो गए थे। इसके बावजूद वह परेड स्थल पर रुके रहे और उन्होंने सलामी ली।
 
अपने आवास पर जाने से पहले मुख्यमंत्री कैपिटल अस्पताल गये जहां डॉक्टरों ने उनकी जांच की और कहा कि उनका स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक है।
 
बीजू जनता दल (बीजद) के वरिष्ठ नेता देवी प्रसाद मिश्रा ने मुख्यमंत्री आवास पर पटनायक के साथ बैठक के बाद पत्रकारों को बताया कि मुख्यमंत्री अब ठीक है और उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है। (भाषा) 
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख