ganesh chaturthi

एनसीबी ने दिल्ली में विश्वविद्यालयों के 4 छात्रों को किया गिरफ्तार

Updated: शनिवार, 30 दिसंबर 2017 (15:07 IST)
नई दिल्ली। नए साल से पहले बड़ी कार्रवाई करते हुए एनसीबी ने यहां मादक पदार्थ की आपूर्ति के गिरोह में कथित रूप से शामिल होने के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय, जेएनयू और एमिटी विश्वविद्यालय के 4 छात्रों को गिरफ्तार किया है।
 
एजेंसी ने 1.14 किग्रा चरस और 3 एलएसडी ब्लॉट पेपर्स भी जब्त किए हैं जिनकी दिल्ली विश्वविद्यलाय के नॉर्थ कैम्पस में और उनके आसपास छात्रों की नए साल की पार्टी में आपूर्ति की जानी थी।
 
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की दिल्ली जोन की इकाई ने चारों की पहचान डीयू, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय और एमिटी विश्वविद्यालय जैसे राष्ट्रीय राजधानी के प्रतिष्ठित संस्थानों के छात्रों के रूप में की है। इन्हें नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंसेज एक्ट (एनडीपीएस) के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है।
 
एनसीबी के उपमहानिदेशक (उत्तर) एसके झा ने कहा कि अनिरुद्ध माथुर, तेनजीन फुनचोंग और सैम मलिक सभी चरस लेने के आदी हैं और वे गौरव से चरस लेते थे तथा उन्होंने यह भी बताया कि दिल्ली विश्वविद्यालय कैम्पस क्षेत्र में मादक पदार्थ बड़े स्तर पर लिए जाते हैं।
 
उन्होंने इस गिरोह में शामिल मादक पदार्थों के तस्करों तथा अन्यों के बारे में भी सूचना दी जिसकी पुष्टि की जा रही है। एनसीबी ने बताया कि हिन्दू कॉलेज के छात्र गौरव का नाम इस गिरोह के सरगना के रूप में सामने आया है। (भाषा)

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

पश्चिम बंगाल उपचुनाव: कौन थे चंद्रनाथ रथ, जिनको मां को भाजपा ने नंदीग्राम से दिया टिकट?

तेल संकट पर ट्रंप की दो टूक: यूक्रेन बंद करे रिफाइनरियों पर ड्रोन हमले, जेलेंस्की ने दिया यह जवाब

LIVE: इंडियन बास्केट में कच्चा तेल 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब

शराब के नशे में पीछा किया और फिर... गुरुग्राम हिट-एंड-रन केस में पीड़ित महिला बाइकर सिया का चौंकाने वाला खुलासा

सागर शराब कांड पर उमा भारती के तीखे तेवर, मंत्री- विधायक के साथ जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही तय करने की मांग

अगला लेख