Daily Horoscope
✕

नारायण राणे के नामांकन पर घबरा क्यों रही शिवसेना : भाजपा

Updated: बुधवार, 14 मार्च 2018 (18:52 IST)
मुंबई। भाजपा का सदस्य नहीं होने के बावजूद नारायण राणे को राज्यसभा के लिए भाजपा का उम्मीदवार बनाए जाने पर शिवसेना के सवाल उठाने के एक दिन बाद भाजपा ने बुधवार को पूछा कि शिवसेना घबरा क्यों गई है? विधानसभा भवन के बाहर बात करते हुए महाराष्ट्र भाजपा के प्रवक्ता और मुंबई से विधायक राम कदम ने जोर दिया कि राणे अब उनकी पार्टी के साथ हैं।


उन्होंने पूछा कि राणे अब भाजपा के साथ हैं लेकिन लगता है कि उन्होंने कुछ लोगों की नींद उड़ा दी है। मैं जानना चाहूंगा कि राणे के नामांकन पर शिवसेना घबरा क्यों गई है जबकि 13 साल पहले ही वे पार्टी छोड़ चुके थे। कदम ने पूछा कि क्या शिवसेना राणे को कोंकण क्षेत्र में बढ़त बनाने के कारण खतरा मानती है, जो कि शिवसेना का मजबूत गढ़ रहा है।

भाजपा नेता विधानसभा के बाहर संवाददाताओं से बात कर रहे थे। कदम भाजपा के पहले ऐसे नेता थे जिन्होंने राणे का तब समर्थन किया था, जब शिवसेना के एक विधान पार्षद और विधान परिषद में पार्टी के सचेतक ने राणे को भाजपा की तरफ से राज्यसभा उम्मीदवार बनाने का विरोध किया था। (भाषा)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

सपा की पहली लिस्ट आते ही भड़की कांग्रेस! अखिलेश यादव के एक फैसले ने UP की सियासत में मचाया घमासान

भारत में वृक्षारोपण: क्या नए पेड़ पुराने जंगलों की भरपाई कर सकते हैं?

मोदी-ट्रंप रिश्तों में तनाव, भारत की बढ़ती मुश्किलें और पाकिस्तान की भूमिका से चिंता क्यों?

Top News 25 November : बांग्लादेश में शेख हसीना की गिरफ्तारी की तैयारी, वैभव सूर्यवंशी की 52 गेंदों में डबल सेंचुरी

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

अगला लेख