ramcharitmanas

रियो व उनके प्रतिद्वंद्वी जेलियांग का नगालैंड में सरकार बनाने का दावा

Updated: सोमवार, 5 मार्च 2018 (11:43 IST)
कोहिमा। नगालैंड में सरकार गठन मुद्दे ने रविवार को तब नया मोड़ ले लिया, जब एनडीपीपी नेता नेफियू रियो और निवर्तमान मुख्यमंत्री एवं एनपीएफ नेता टीआर जेलियांग ने 60 सदस्यीय विधानसभा में विधायकों का बहुमत होने की बात करते हुए सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया।
 
 
राज्य के राज्यपाल पीबी आचार्य ने दोनों नेताओं को समर्थन कर रहे विधायकों के हस्ताक्षर जमा करने के लिए 48 घंटे का समय दिया। इससे पहले दिन में नगालैंड के राज्यपाल पीबी आचार्य ने कहा कि एनडीपीपी नेता रियो के पास बहुमत है और उन्हें सरकार बनानी चाहिए। एनडीपीपी नेता रियो ने 60 सदस्यीय विधानसभा में 32 विधायकों के समर्थन का दावा किया है।
 
जेलियांग से मुलाकात के बाद आचार्य ने कहा कि रियो और जेलियांग दोनों ने बहुमत होने का दावा किया है लेकिन मैंने अभी किसी को भी सरकार बनाने के लिए आमंत्रित नहीं किया है। मैंने उन्हें समर्थन कर रहे निर्वाचित सदस्यों के हस्ताक्षर सौंपने के लिए 48 घंटे का समय दिया है।
 
उन्होंने कहा कि एक संवैधानिक प्रमुख होने के नाते मेरा कर्तव्य यह देखना है कि किसके पास बहुमत है और उसे नई सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करूं? जो भी 30 से अधिक निर्वाचित विधायकों का हस्ताक्षर लाएगा, मैं स्वीकार कर लूंगा। आचार्य ने इससे पहले कहा था कि कि उन्होंने रियो से समर्थन कर रहे सभी 32 विधायकों के हस्ताक्षर सोमवार को तक सौंपने को कहा है।
 
भाजपा की सहयोगी नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) के महासचिव अबु मेथा ने बताया कि उनकी पार्टी और भाजपा ने क्रमश: 18 और 12 सीटें जीती हैं तथा एकमात्र जदयू विधायक और एक निर्दलीय विधायक ने इस गठबंधन को अपना समर्थन दिया है।
 
आचार्य ने कहा कि रियो ने एनडीपीपी-भाजपा के 30 विधायकों और जदयू एवं निर्दलीय विधायकों के समर्थन के पत्र भी सौंपे जिससे उनकी संख्या बल 32 हो जाती है। (भाषा)

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

Nepal flash floods : नेपाल-तिब्बत सीमा पर तबाही के बीच कितने भारतीय अभी भी हैं लापता, MEA ने बताया आंकड़ा

Champat Rai : राम मंदिर ट्रस्ट में चंपत राय की वापसी के दरवाजे बंद? नए महासचिव गोविंद देव गिरि का बड़ा खुलासा

Air India ने फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलट को निकाला, Psychoactive Substance टेस्ट आया Non-Negative, AAIB रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Kia Sorento में पहली बार Real-Time Generative AI और भी धांसू फीचर्स, जानिए कीमत

UP Drug Network पर बड़ा शिकंजा, 228 किलो नशीली दवाएं जब्त, 9.60 लाख Alprazolam टैबलेट समेत 6 गिरफ्तार

अगला लेख