Hanuman Chalisa
✕

बरेली स्टेशन पर 113 मुस्लिम बच्चों को ट्रेन से उतारा, जानिए वजह...

Updated: शनिवार, 29 जून 2019 (21:10 IST)
बरेली। उत्तरप्रदेश में बरेली की राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने मालदा टाउन-आनंद विहार एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे लगभग 113 लड़कों को उतार लिया है।
 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सूचना मिली थी कि बड़ी संख्या में 12 से 16 साल तक की उम्र के बच्चों को कहीं ले जाया जा रहा है। इंटेलिजेंस से इसकी जानकारी रेलवे प्रशासन को मिली। शाहजहांपुर के पास मालदा टाउन एक्सप्रेस पहुंची है, तो वहां पता चला कि ट्रेन में 150 के आसपास नाबालिग मुस्लिम लड़के हैं।
 
सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी इंटेलिजेंस और सिविल पुलिस ने ट्रेन को बरेली जंक्शन पर घेर लिया और बोगियों में मौजूद लड़कों को उतार लिया गया। स्टेशन पर उतारे गए लड़के विभिन्न मदरसों के छात्र बताए जा रहे हैं।
 
एसपी रेलवे सुभाष चन्द्र ने बताया कि मालदा टाउन-आनंद विहार वीकली ट्रेन में संदिग्ध बच्चों के होने की सूचना मिली थी। सूचना पर बच्चों को आरपीएफ और जीआरपी द्वारा स्टेशन पर उतारा गया है। बच्चों और उनको ले जा रहे लोगों से पूछताछ की जा रही है।
 
फिलहाल प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि ए बच्चे अलग-अलग मदरसों के है, जो छुट्टी के बाद वापस जा रहे थे। इनके नाम-पतों की तस्दीक की जा रही है। बच्चे दिल्ली, हापुड़, अमरोहा और मुरादाबाद के मदरसों के बताए जा रहे हैं।
 
चन्द्र ने बताया कि इन बच्चों की गहन जांच इनके पास उपलब्ध परिचय पत्र, आधार कार्ड, बच्चों ने अपने घर और मदरसों का जो पता बताया, उसे तत्काल चेक कराया गया। उससे पता चला है कि ये सब बच्चे अलग-अलग मदरसों के हैं और वापस मदरसे जा रहे हैं, तब उन्हें अगली ट्रेन से गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है। साथ ही यह भी कहा गया है कि अभी जांच चल रही है और यदि जरूरत पड़ी तो इन बच्चों को फिर बुलाया जाएगा। (वार्ता)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख