dipawali
✕

खुलासा! भूत-प्रेत के चक्कर में दामाद ने ली जान

Updated: शुक्रवार, 9 जून 2017 (14:16 IST)
मिर्जापुर। उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर में पुलिस ने बालकिशुन यादव की हत्या का सनसनीखेज खुलासा करते हुए कहा कि उसे उसके ही दामाद ने भूत-प्रेत के चक्कर में मौत के घाट उतार दिया था। 5 जून को हुई इस हत्या के मामले में पुलिस ने दामाद और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है।
 
पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने बताया कि परही सोनभद्र निवासी बालकिशुन यादव की हत्या सुनियोजित तरीके से कर दी गई थी। हत्या के पर्याप्त सबूत मिलने के बाद पुलिस ने उसके दामाद कमलेश अहरौरा और उसके साथी विजय कोल को गिरफ्तार किया है।
 
उन्होंने बताया कि हत्या का कारण भूत प्रेत एवं इसके एवज में पैसा है। कमलेश अहरौरा तालर गांव का निवासी है और उसकी शादी 2002 में बालकिशुन की पुत्री से हुई थी। शादी के बाद से ही उसकी पत्नी बीमार रहती थी वह बीमारी का कारण भूत प्रेत की वजह मानता है।
 
इसी सिलसिले में वह अपने ससुर को ओझा के यहां ले गया और रास्ते में उसकी हत्या कर उसे दुर्घटना का रुप देने का प्रयास किया गया था। (वार्ता) 

Show comments

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

दक्षिण में भारी बारिश तो उत्तर भारत में गिरेगा पारा, जानिए कहां कैसा है मौसम?

झारखंड सरकार को बड़ा झटका! हाईकोर्ट ने JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने का आदेश किया खारिज

LIVE: पंजाब के राजपुरा में ट्रेन में लगी आग, 4 डिब्बे खाक

रोज 30 सिगरेट जितना जहर पी रहे लोग! दिल्ली प्रदूषण पर SC सख्त, CJI बोले- पाबंदियां लगाने से नहीं बनेगा काम

स्थापना दिवस पर देवभूमि पहुंचे अमित शाह, बोले- 'प्रधानमंत्री मोदी ने संवारा है उत्तराखंड, सबसे पहले होगा विकसित'

अगला लेख