ramcharitmanas
✕

चित्रकूट में बुजुर्ग दंपति की कुल्हाड़ी से हत्या

Updated: बुधवार, 13 दिसंबर 2017 (12:38 IST)
बांदा। उत्तर प्रदेश में चित्रकूट जिले के मानिकपुर थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने खेत में बनी झोपड़ी में सो रहे एक बुजुर्ग दंपति की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। घटना के चश्मदीद गवाह चार साल के बच्चे से पुलिस को अहम सुराग लगे हैं।
 
अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी ने बताया कि मंगलवार रात अज्ञात बदमाशों ने भौठी के पुरवा बाराह में अपने खेत में बनी झोपड़ी में सो रहे बुजुर्ग दंपति छोटा कोल (60) और उसकी पत्नी भोंड़ी (56) की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी है।  सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से रक्त रंजित दो कुल्हाड़ी बरामद की।
 
उन्होंने बताया कि बुजुर्ग दंपति अपने चार साल के पोते के साथ रोजाना इसी झोपड़ी में सोया करते थे, सुबह ग्रामीणों ने बाबा के शव के नीचे दबे पोते को जीवित निकाला। बच्चे से हुई पूछताछ में पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं, जल्दी ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
 
अपर एसपी ने बताया कि इस मामले में एक युवक को हिरासत में लिया गया है, दंपति के बेटे ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। (भाषा)

Show comments

Gold Price : त्योहारों पर सस्ता हुआ सोना, तीसरे दिन गिरावट, जानिए क्या हैं 10 ग्राम के भाव

नवरात्रि में Hyundai की कार खरीदने का मौका! Creta से Venue तक पर मिल सकते हैं ऑफर, बुकिंग से पहले जान लें ये बातें

Railway Bonus 2026 : रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस, 11.40 लाख कर्मचारियों को फायदा

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में फैसला, साहिल और मुस्कान को कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा

Kawasaki Z300: सस्ती कीमत में दमदार बाइक का इंतजार खत्म? फीचर्स ऐसे कि मच जाएगा तहलका!

सभी देखें

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

तिरंगे की शान बढ़ाई, Asian Games के मेडलिस्ट को PM मोदी का संदेश (Video)

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

अमेरिका में हिंदू मंदिर में नरसंहार की बड़ी साजिश नाकाम, विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता, जानिए क्या है पूरा मामला

अगला लेख