kalsarpa dosh calculator
✕

गुप्तांग पर दांत से काटा, बलात्कार के बाद हत्या

Updated: बुधवार, 18 अक्टूबर 2017 (11:57 IST)
शाहजहांपुर। जिले में एक नाबालिग दलित किशोरी का शव नग्नावस्था में गन्ने के खेत में मिला है। शव पर दांत से काटे जाने के कई निशान हैं, जिन्हें देखकर पुलिस आशंका जता रही है कि यह बलात्कार के बाद हत्या का मामला हो सकता है।
 
पुलिस अधीक्षक नगर दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि रोजा थाना क्षेत्र के अहमदनगर गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी मंगलवार दोपहर धान कटने के बाद खेत में टूटी पड़ी धान की बालियां चुनने गई थी।
 
जब शाम तक वह घर नहीं लौटी तो घरवालों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान रात में गन्ने के खेत में उसका शव नग्नावस्था में पड़ा मिला। उसकी हत्या बड़ी निर्ममता से गर्दन काट कर दी गई है। शरीर पर दांतों से काटने के कई निशान हैं।
 
थाना प्रभारी इस्तखार अहमद ने बताया कि किशोरी के शव के पास शराब के पांच खाली पाउच भी मिले हैं। किशोरी के गुप्तांगों पर दांतो से काटने के निशान हैं, चाकुओं से गोद डाले हैं। मृतक किशोरी कक्षा आठ की छात्रा थी। पुलिस को आशंका है कि किशोरी की बलात्कार करने के बाद हत्या की गई है।
 
पुलिस ने अज्ञात हत्यारे के खिलाफ मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपियों को तलाश रही है। (भाषा)

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख