Daily Horoscope
✕

मानसून की झमाझम बारिश से बेहाल हुई मुंबई, पानी ने रोकी रफ्तार

Updated: सोमवार, 1 जुलाई 2019 (15:00 IST)
मुंबई। मानसून की झमाझम बारिश से मुंबई के लोगों को राहत के साथ परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है। बारिश से जहां गर्मी से लोगों को राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर सड़कों और रेलवे ट्रैक पर पानी भर जाने से मुंबई की रफ्तार थम गई है। मौसम विभाग ने भारी बारिश और हाईटाइड का अलर्ट भी जारी किया है। पिछले दो दिनों से मुंबई में बारिश हो रही है।
 
मुंबई से सटे पालघर में भी देर रात से ही बारिश हो रही है। इससे बारिश का पानी सड़कों पर भर गया है। कई जगह रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया है, जिससे ट्रेनें धीरे चल रही हैं।
बई और उसके आसपास के इलाकों में भारी बरसात के पानी भयंकर तबाही मचाई हुई है। बरसात के कारण कहीं दीवार ढह गई तो कहीं पेड़ गिर गये। मौसम विभाग ने मुंबई और कोंकण में भारी बारिश की चेतावनी दी हैं तो नॉर्थ कोंकण में 2 जुलाई तक भारी बारिश हाई टाइड का अलर्ट भी जारी किया है। शुरुआती बारिश ने ही बीएमसी के तमाम दावों की पोल खोलकर रख दी है। 
 
बारिश के कारण लोगों के आम जन-जीवन पर असर पड़ रहा है। बारिश को देखते हुए कई ट्रेनों के रूट भी बदलने पड़े हैं। महानगर के कई इलाके में रहने वाले लोग जलभराव की समस्या का सामना कर रहे हैं। गलियों में पानी के सिवा कुछ नहीं दिख रहा है। सड़कों पर पानी भरने के बाद अब घरों में पानी घुसने लगा है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

LIVE: CJP प्रोटेस्ट के लिए दिल्ली में हाई अलर्ट, गुरुग्राम से ध्रुव राठी गिरफ्तार

सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले अभिजीत दीपके बोले- जेनजी से डरी हुई है सरकार, युवा आपसे नहीं डरता

Top News 10 October: दिल्ली में आज CJP का प्रदर्शन, सुरक्षा सख्‍त, दिपके बोले-जेनजी से डरी सरकार

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

अगला लेख