dharma sangrah
✕

मुंबई में पटरी पर लौट रही है जिंदगी, ट्रेनों में भीड़ बढ़ी, सड़क यात्री परेशान

Updated: गुरुवार, 4 जुलाई 2019 (13:00 IST)
मुंबई। भारत की औद्योगिक राजधानी में भारी बारिश के बाद जल स्तर घटने से बुधवार को जिंदगी अब धीरे-धीरे पटरी पर लौटती हुई नजर आई। शहर के स्कूल और कॉलेज खुल गए और ट्रेनें खचाखच भरी होने के बावजूद लोगों को यात्रा करनी पड़ी।
 
मुंबई में 26 जुलाई, 2005 की बारिश के बाद से अब तक की सर्वाधिक बारिश के 1 दिन बाद शहर के कई भागों से जल स्तर कम होना शुरू हुआ। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को घरों में जमा बारिश के पानी को बाहर निकालने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। एक अधिकारी ने कहा कि सार्वजनिक यातायात अब सामान्य हो गया है। लोकल ट्रेनों में सफर करने वाले लाखों नागरिकों ने कुछ मार्गों पर संक्षिप्त संचालन के कारण मुश्किलों का सामना किया।
 
सुबह भीड़भाड़ वाले समय विभिन्न स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ रही। कम संख्या में ट्रेनें चलने से यात्रियों को ट्रेन में सवार होने के लिए बहुत दिक्कत हुई, क्योंकि इनमें अत्यधिक भीड़ थी। कई यात्रियों ने कम संख्या में ट्रेनें चलने और बहुत भीड़ होने के खिलाफ ट्विटर पर भड़ास निकाली।
 
मध्य रेलवे के प्रमुख प्रवक्ता सुनील उदासी ने कहा कि हमने ट्रेनों के संचालन के लिए रविवार की समय सारिणी को रद्द कर दिया। मध्य रेलवे की उपनगरीय सेवाएं अब सामान्य सप्ताह दिवसों के कार्यक्रम के अनुरूप चल रही हैं। 
 
अधिकारियों ने कहा कि मध्य रेलवे के यात्रियों को ट्रेनों में सवार होने में परेशानी हुई लेकिन पश्चिमी रेलवे की सेवाएं सुबह से सुचारु ढंग से चल रही हैं। मुंबई में बसों का संचालन करने वाली 'बेस्ट' के प्रवक्ता ने कहा कि 3,203 में से 2,950 बसें बुधवार को चलीं। हवाई यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा और करीब 75 उड़ानों को रद्द कर दिया गया।
 
अधिकारियों का कहना है कि मंगलवार को एयरलाइंस ने बारिश के कारण 203 उड़ानें रद्द कर दीं और 1 विमान फंस जाने के कारण मुख्य हवाई पट्टी पर संचालन बंद है। विमान हटाने में 48 घंटे लगेंगे। निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी 'स्काईमेट' ने कहा कि मुंबई बुधवार से शुक्रवार के बीच बाढ़ के गंभीर खतरे में है।
 
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को भारी बारिश तथा ऊंची लहरें उठने के मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए नगर निकाय किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
 
बुधवार को कहीं से किसी दुर्घटना की सूचना नहीं है, सिर्फ विखरोली (ई) के टैगोर नगर में एक जगह बिजली मीटर में आग लगने की सूचना है। बीएमसी के एक प्रवक्ता ने बताया कि घटना में 2 लोग झुलस गए हैं और उन्हें सिऑन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

"राहुल गांधी को भारत से इतनी नफरत क्यों?" कोलंबिया यूनिवर्सिटी के बयान पर भड़की भाजपा, कह दी बड़ी बात

दुनिया का इकलौता मंदिर जहां शांत रूप में पूजे जाते हैं भगवान नृसिंह; 6 महीने यहीं होंगे बद्रीनारायण के दर्शन, सीएम धामी की अपील

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की मां चंबल की आरती, प्रदेश की निरंतर उन्नति, खुशहाली की कामना की

बहरीन हमले पर अमेरिका का पलटवार! ईरान के केशम द्वीप पर एयरस्ट्राइक; होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ा तनाव

अगला लेख