Hanuman Chalisa
✕

मुंबई विमान दुर्घटना : बेटी ने पिता को बताया था विमान की खराब हालत के बारे में

Updated: शुक्रवार, 29 जून 2018 (22:16 IST)
चंडीगढ़/ सोनीपत। मुम्बई में गुरुवार को हुए विमान हादसे में मारे गए पांच व्यक्तियों में शामिल इसकी रखरखाव इंजीनियर सुरभि गुप्ता ने अपने पिता को फोन पर बताया था कि वह 'खराब विमान' में उड़ान के लिए जा रही है।


सुरभि ने कल सुबह अपने पिता से फोन पर बात की थी और विमान की खराब हालत के बारे में बताया था। सुरभि के पिता एसपी गुप्ता ने आज अपने आवास पर बताया, हमारी कल सुबह फोन पर बात हुई थी। रोजाना की बातचीत के दौरान उसने बताया कि वह बेहत खराब हालत वाले विमान में कुछ देर बाद उड़ान भरेगी।

पिता ने आश्चर्य जताया कि ठीक हालत में नहीं होने के बावजूद उड़ान भरने की अनुमति किसने दी। हालांकि गुप्ता ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि इस घटना के बाद प्राधिकारियों द्वारा उच्चस्तरीय जांच की जाएगी जिससे यह पता चल सके इस हादसे के लिए कौन लोग जिम्मेदार हैं।

उन्होंने कहा कि हाल में महाराष्ट्र सरकार ने सुरभि को सम्मानित किया था। वह एक बहादुर महिला थी। सुरभि उत्तर प्रदेश के बदायूं की रहने वाली थी और वर्ष 2017 में उसकी शादी सोनीपत शहर के शंकर कॉलोनी निवासी ब्रजेश के साथ हुई थी।

सुरभि अपने पति के साथ मुम्बई में रहती थी और प्राइवेट प्लेन में रखरखाव इंजीनियर के तौर पर कार्यरत थी। सुरभि के पति भी पायलट हैं। वहीं सुरभि के एक अन्य परिजन सुरेंद्र ने बताया कि सुरभि का शव सोनीपत लाने के लिए कागजी कार्रवाई की जा रही है।
उम्मीद है कि सुरभि का शव कल सोनीपत लाया जाएगा। मुंबई के घाटकोपर में कल 12 सीट वाला छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिससे उसमें सवार दो पायलट और दो रखरखाव इंजीनियर की मौत हो गई थी। इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति की भी मौत हो गई थी। (भाषा)

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख