Hanuman Chalisa
✕

मुंबई में भारी बारिश से रेल सेवाएं बाधित, छुट्टी पर 'डब्बे वाले'

Updated: बुधवार, 20 सितम्बर 2017 (14:15 IST)
मुंबई। मुंबई के 'डब्बे वालों' ने भारी बारिश के बाद उपनगरीय रेल सेवाओं के बाधित होने के कारण शहर में 2 लाख से ज्यादा कामकाजी लोगों को बुधवार को टिफिन पहुंचाने में अपनी असमर्थता जाहिर की है। टिफिन पहुंचाने वाले लोग अपने-अपने गंतव्य पर समय से खाने का डब्बा पहुंचाने के लिए उपनगरीय ट्रेनों से यात्रा करते हैं।
 
मुंबई डब्बावाला संघ के प्रवक्ता सुभाष तालेकर ने कहा कि 1 दिन में करीब 2 लाख लोगों को 'डब्बे' (टिफिन) देने वाले 5,000 से ज्यादा 'डब्बे वाले' भारी बारिश के बाद ट्रेन सेवाएं बाधित होने के कारण बुधवार को ऐसा नहीं कर पाएंगे। हम गुरुवार कोअपनी सेवाएं बहाल करेंगे। 
 
तालेकर ने कहा कि 70 स्टेशनों को जोड़ने वाली पश्चिम, मध्य और हार्बर रेलवे लाइन यह सुनिश्चित करती है कि उत्तरी उपनगरों से लंच बॉक्स शहर के दक्षिण छोर में उद्योग क्षेत्रों तक अधिकतम 2 घंटे में पहुंच जाए। मुंबई में 29 अगस्त को झमाझम बारिश के बाद डब्बेवालों ने अगले दिन अपनी सेवाओं को रद्द कर दिया था। (भाषा)

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, कई जिलों के कलेक्टर बदले

गर्भवती पत्रकार ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप, मेरा हाथ पकड़ा, मुझे धक्का दिया

2029 में फिर करारी हार के लिए रहें तैयार, अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती, SIR विरोध पर भी साधा निशाना

बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 11 की मौत, 15 से 20 लोग सवार थे

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- चाकू छिपाकर लाई थी महिला

अगला लेख