dharma sangrah
✕

मुंबई में अगले 48 घंटों में भारी बारिश का अनुमान, बीएमसी ने सर्तक रहने को कहा

Updated: रविवार, 28 जुलाई 2019 (08:33 IST)
मुंबई। भारी बारिश के कारण मुंबई के कई इलाकों में पानी भर गया है और जनजीवन अस्त-व्यस्त है। सड़कों पर पानी भरने से यातायात बाधित हो रहा है।

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले 48 घंटों में महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है।  मौसम के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के उत्तर में कम दबाव का क्षेत्र बनने से मानसून और अधिक मजबूत हुआ है।
 
मौसम विभाग का दावा है कि उत्तरी कोंकण में अगले 48 घंटे के दौरान भारी बारिश होने की आशंका है। कई हिस्सों में बारिश सामान्य से ज्यादा और कहीं भीषण बारिश हो सकती है। पालघर, ठाणे, मुंबई, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुगढ़ में भारी बारिश होने की संभावना है। बारिश को देखते हुए बीएमसी ने लोगों को सतर्क रहने को कहा है।

मौसम विभाग ने मुंबई में रविवार को ‘भारी से बहुत भारी’बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। विभाग का मानना है कि कुछ स्थानों पर तो ‘अत्यंत भीषण बारिश’हो सकती है।
 
बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने कहा कि वह भारी बारिश से निपटने को तैयार है और उसने लोगों को सतर्क रहने का परामर्श दिया है। वहीं, महाराष्ट्र सरकार ने इंजीनियरिंग कोर्स के लिए केन्द्रीयकृत प्रवेश प्रक्रिया के दूसरे दौर हेतु रिपोर्टिंग के लिए समय-सीमा भारी बारिश को देखते हुए दो दिन बढ़ा दी है।
 
उड़ानें हुईं रद्द :  मुंबई में भारी बारिश के कारण शनिवार को 11 उड़ानों को रद्द करना पड़ा जबकि यहां आने वाले नौ विमानों को पास के हवाई अड्डों पर भेजा गया।
 
एक हवाई अड्डा अधिकारी ने कहा कि इसके अलावा शहर के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हालांकि संचालन सामान्य रहा। मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड के एक अधिकारी ने कहा कि विभिन्न एयरलाइंस की 11 उड़ानों को शनिवार को रद्द कर दिया गया। इनमें सात जाने वाली और चार आने वाली उड़ानें शामिल हैं। 
 
शनिवार को भारी बारिश के चलते महालक्ष्मी एक्सप्रेस रेलवे ट्रैक पर फंस गई थी। एनडीआरएफ समेत अन्य टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. बचाव कार्य के लिए वायुसेना के हेलिकॉप्टर की भी मदद ली गई।

Show comments

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

RBI Repo Rate Decision : क्या महंगी होगी आपके घर और कार की EMI? जानिए आरबीआई के फैसले का आप पर असर

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

सभी देखें

17,000 फुट की ऊंचाई पर IndiGo Flight पर गिरी बिजली, 104 यात्री थे सवार

राहुल गांधी पर महिला पुलिसकर्मी को धक्का देने का आरोप, BJP ने वीडियो शेयर कर साधा निशाना

Delhi Building Collapse : दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत ढही, 3 की मौत, 8 घायल

'मेरी बहन है ये'... प्रियंका को हटाने पर पुलिस पर भड़के राहुल गांधी, गूंजा नया नारा- 'ज्ञानेश कुमार कहां मिलेंगे?'

सांप के सहारे हत्या छिपाने की कोशिश! पत्नी और प्रेमी दोषी, अमित कश्यप हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला

अगला लेख