biodatamaker
✕

फोटो : भारी बारिश के बाद मुंबई की यातायात व्यवस्था चरमराई, आने वाले दिनों के लिए चेतावनी

Updated: सोमवार, 1 जुलाई 2019 (20:17 IST)
मुंबई। मुंबई में सोमवार सुबह भारी बारिश हुई और इसके बाद शहर में कई स्थानों पर पानी भर गया, जिसकी वजह से ट्रैफिक जाम भी हुआ और ट्रेनों की आवाजाही पर भी असर पड़ा।
 
मौसम विभाग ने आसपास के इलाकों ठाणे और पालघर में 2, 4 और 5 जुलाई को ‘बेहद भारी बारिश’ की आशंका जाहिर की है। मुंबई में कुछ स्थानों पर सोमवार और मंगलवार को भारी से भारी बारिश हो सकती है।

एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई की लाइफलाइन मानी जाने वाली कई लोकल ट्रेनें रद्द कर दी गईं या गंतव्य स्थान से पहले ही उनका परिचालन रोक दिया गया, क्योंकि पश्चिमी लाइन की मरीन लाइंस स्टेशन पर कार्य के लिए लगाया गया बांस का अस्थायी ढांचा तार के ऊपर गिर गया।

चेम्बुर में रहने वाले एक व्यक्ति पी कृष्णकुमार ने कहा, ‘निकाय प्रशासन ने बारिश के दौरान इस स्थिति से निपटने के बेहतर प्रयास नहीं किए।’ पुलिस ने बताया कि शहर के 12 स्थानों पर दीवार गिरने की घटनाओं का पता चला। हालांकि किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

निगम आयुक्त प्रवीण परदेशी ने बताया कि शहर में दो दिनों में 540 मिमी बारिश हुई जो पिछले एक दशक में दो दिन में हुई सबसे ज्यादा बारिश है। परदेशी ने मुंबई के कई स्थानों पर बाढ़ की स्थिति के पीछे जलवायु परिवर्तन और भौगोलिक स्थिति में बदलाव को जिम्मेदार ठहराया।

सियोन और माटुंगा स्टेशन के बीच रेल पटरियों पर पानी भर आया, जिसकी वजह से ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा। वहीं बीएमसी ने एक ट्वीट में नागरिकों से पानी भरे इलाकों में वाहन नहीं चलाने की अपील की है।

पश्चिमी रेलवे ने एक ट्वीट में कहा कि मुंबई और उसके आसपास के इलाकों मे हो रही भारी बारिश और ऊंची लहरों को देखते हुए रेल मंत्री पीयूष गोयल स्थिति पर करीबी नजर रख रहे हैं।

वहीं एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि भारी बारिश के बीच हजारों सरकारी और निजी कर्मचारी काम पर नहीं जा सके।

Show comments

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

RBI Repo Rate Decision : क्या महंगी होगी आपके घर और कार की EMI? जानिए आरबीआई के फैसले का आप पर असर

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

सभी देखें

17,000 फुट की ऊंचाई पर IndiGo Flight पर गिरी बिजली, 104 यात्री थे सवार

राहुल गांधी पर महिला पुलिसकर्मी को धक्का देने का आरोप, BJP ने वीडियो शेयर कर साधा निशाना

Delhi Building Collapse : दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत ढही, 3 की मौत, 8 घायल

'मेरी बहन है ये'... प्रियंका को हटाने पर पुलिस पर भड़के राहुल गांधी, गूंजा नया नारा- 'ज्ञानेश कुमार कहां मिलेंगे?'

सांप के सहारे हत्या छिपाने की कोशिश! पत्नी और प्रेमी दोषी, अमित कश्यप हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला

अगला लेख