Hanuman Chalisa
✕

मुंबई में भारी बारिश

Updated: बुधवार, 13 सितम्बर 2017 (14:59 IST)
मुंबई। मुंबई शहर में एक संक्षिप्त अंतराल के बाद मंगलवार रात से भारी बारिश हो रही है लेकिन अभी तक कहीं से किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है। स्थानीय प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महानगर मुंबई में बिजली की चमक और बादलों की गरज के साथ भारी बारिश हुई।
 
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार सुबह 8.30 बजे से बुधवार सुबह 8.30 बजे तक कोलाबा वेधशाला ने 56.8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई और सांताक्रूज वेधशाला ने 103.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की।
 
अधिकारी के मुताबिक भारी बारिश के बाद निचले इलाकों में थोड़ा-बहुत पानी जमा हो गया लेकिन इससे यातायात प्रभावित नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि मध्य, पश्चिमी और हॉर्बर तीनों रेलखंडों पर उपनगरीय ट्रेनें 5 से 10 मिनट की देरी से चल रही हैं लेकिन सरकारी बीईएसटी बसें अपने निर्धारित समय पर चल रही हैं।
 
अधिकारी ने बताया कि बृहन्मुंबई नगर निगम ने किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए अपनी मशीनरी को तैयार रखा है। गत 29 अगस्त को तेज हवा के साथ हुई बारिश के कारण महानगर में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख