biodatamaker
✕

सुबह होते ही घरों के लिए रवाना हुए दफ्तरों में फंसे लोग

Updated: बुधवार, 30 अगस्त 2017 (12:13 IST)
मुंबई। महानगर में भारी बारिश के चलते दफ्तरों में फंसे लोग बुधवार को सुबह होते ही अपने घरों को पहुंचने के लिए उपनगरीय रेल स्टेशनों के लिए रवाना हुए। बारिश के चलते दफ्तर रातभर अस्थायी आवास बने रहे।
 
मूसलधार बारिश के बाद उपनगरीय ट्रेन सेवाएं शुरू होने के थोड़ी ही देर में चर्चगेट और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर वैसी ही भीड़ दिखाई देने लगी जैसी कि शाम को कार्यालयों की छुट्टी होने पर दिखाई देती है। लेकिन इस दौरान यात्रा का रुख उल्टा दिखा, क्योंकि सुबह के समय यह भीड़ दफ्तर जाने वालों की नहीं, बल्कि दफ्तरों से लौटने वालों की थी जिन्हें बारिश के चलते रातभर अपने कार्यालयों में ही रुकना पड़ा।
 
भारी बारिश के बाद बीती रात इसमें कमी आने पर इन स्टेशनों पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा जिससे कि वे घर जाकर आराम कर सकें। राज्य प्रशासन ने कार्यालयों में अनौपचारिक अवकाश घोषित कर दिया है।
 
बारिश के चलते कार्यस्थल दफ्तरों में काम करने वालों के लिए आवास स्थल में तब्दील हो गए। लगभग सभी कार्यालयों, खासकर दक्षिण मुंबई इलाके में राज्य संचालित संस्थानों में कर्मचारी रातभर रुके रहे।
 
रेलवे स्टेशनों पर पहुंचे लोगों ने बताया कि घर से दूर कार्यालयों में बीती रात के चलते उनके शरीर में दर्द है। पश्चिमी रेल सेवा सीमित रूप से जारी थी, लेकिन मध्य रेलवे की दोनों लाइनों- मुख्य लाइन और हार्बर लाइन पर सुबह 7 बजकर 26 मिनट तक यथास्थिति रही, जब सीएसएमटी से कल्याण के लिए पहली ट्रेन रवाना हुई।
 
रेल यातायात के सुचारु होने के बारे में कोई सूचना न होने के चलते लोगों में निराशा और चिंता देखी गई। कुछ महिला यात्री छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) पर स्टेशन मास्टर के कार्यालय में घुस गईं।
 
राजकीय रेलवे पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि सीएसएमटी सहित विभिन्न स्टेशनों पर लोग स्टेशन मास्टरों के दफ्तरों में घुसने की कोशिश कर रहे हैं और ट्रेन सेवाएं जल्द से जल्द सुचारु करने के लिए कह रहे हैं। सैकड़ों लोगों को पीछे धकेल दिया गया और स्टेशन प्रबंधक के कार्यालय की घेराबंदी कर दी गई। नगर चौक उपक्षेत्र में लोग हर गुजरते वाहन को लिफ्ट के लिए इशारा करते देखे गए। (भाषा)
Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

... तो हम पाकिस्तान का साथ देंगे, राजस्थान भाजपा अध्यक्ष राठौड़ के बयान से बवाल

भारत स्वस्तिक यात्रा की ओंकारेश्वर में रामकथा ने आदि शंकराचार्य की आध्यात्मिक विरासत को किया रेखांकित

जियो IPO से पहले ईशा अंबानी ने बताया- कैसे आया JIo का आइडिया, कैसे खड़ा हुआ विशाल साम्राज्य?

मोहन-शिवराज की एक घंटे बंद कमरे में बैठक के बाद आखिर कैसे खत्म हुआ कोसमी का आदिवासी जमीन विवाद?

सुप्रीम कोर्ट से CJP को बड़ी राहत, कनॉट प्लेस तिरंगा मार्च पर तुरंत रोक लगाने से किया इनकार

अगला लेख