suvichar
✕

मैटिस ने ट्रांसजेंडरों को दी सेना में काम करने की अनुमति

Updated: बुधवार, 30 अगस्त 2017 (12:02 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के रक्षामंत्री जेम्स मैटिस ने ट्रांसजेंडर सैनिकों को सेना में सेवाएं प्रदान करने की अनुमति देने वाले एक ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं, साथ ही वे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिकी सेना में ट्रांसजंडरों पर प्रतिबंध लगाने वाले आदेश का अध्ययन कर रहे हैं। 
 
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पूर्ववर्ती बराक ओबामा के निर्णय को पलटते हुए अमेरिकी सेना में ट्रांसजेंडरों को प्रतिबंधित करने वाले ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे।
 
मैटिस की यह घोषणा उसके करीब 1 सप्ताह बाद आई है। मैटिस ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि समिति की सिफारिशों और गृह सुरक्षामंत्री के साथ विचार-विमर्श के बाद मैं राष्ट्रपति को उनके नीति-निर्देशों को लागू करने के संबंध में अपनी मशविरा दूंगा। अंतरिम तौर पर तब तक सैनिकों के संबंध में मौजूदा नीति लागू रहेगी। 
 
उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्रालय को 25 अगस्त 2017 तिथि वाला 'ट्रांसजेंडर व्यक्तियों द्वारा सैन्य सेवा' शीर्षक वाला राष्ट्रपति का यह ज्ञापन प्राप्त हुआ है। मैटिस ने कहा कि पेंटागन, गृह सुरक्षा मंत्रालय के परामर्श से राष्ट्रपति की दिशा-निर्देशों को पूरा करेगा। (भाषा)

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, कई जिलों के कलेक्टर बदले

गर्भवती पत्रकार ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप, मेरा हाथ पकड़ा, मुझे धक्का दिया

2029 में फिर करारी हार के लिए रहें तैयार, अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती, SIR विरोध पर भी साधा निशाना

बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 11 की मौत, 15 से 20 लोग सवार थे

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- चाकू छिपाकर लाई थी महिला

अगला लेख