sundarkand

कमला मिल्स आग हादसा: ‘1 एबव’ पब के 2 मैनेजर गिरफ्तार, तीन फरार

Updated: सोमवार, 1 जनवरी 2018 (13:31 IST)
मुंबई। कमला मिल्स में आग लगने के मामले में मुंबई पुलिस ने सोमवार को ‘1 एबव’ पब के दो मै‍नेजरों को गिरफ्तार किया है। इस मामले के तीन आरोपी अ‍ब भी फरार हैं। पुलिस इस मामले में रविवार को मालिकों को कथित तौर पर पनाह देने के आरोप में दो लोगों गिरफ्तार किया था। पब में आग लगने की घटना में 14 लोगों की मौत होने के बाद इसके मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
 
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को '1 एबव' पब के 2 मैनेजर को गिरफ्तार किया गया है। अदालत ने इस मामले में गिरफ्तार दो लोगों को रविवार को भोइवाड़ा की एक अदालत में पेश किया था, जिसके बाद अदालत ने दोनों आरोपियों को 25-25 हजार रुपए के मुचलके पर जमानत दे दी थी।
 
29 दिसंबर को तड़के कमला मिल्स परिसर में स्थित पब में भीषण आग लगने के बाद पुलिस ने इसके मालिकों- हितेश सांघवी और जिगर सांघवी, सह मालिक अभिजीत मनका और अन्य के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित विभिन्न आरोपों में मामला दर्ज किया था। सांघवी बंधुओं के खिलाफ कल लुकआउट नोटिस जारी किया गया था।
 
भायखला के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अविनाश शिंगठे ने बताया था कि राकेश सांघवी और चचेरे भाई आदित्य सांघवी को आज गिरफ्तार किया गया, जबकि उनके अन्य रिश्तेदार, महेंद्र सांघवी की तलाश की जा रही है।
 
अधिकारियों ने बताया कि उनके रिश्तेदारों और भायखला के मझगांव इलाके के सभी निवासियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 216 के तहत मामला दर्ज किया गया है जो हिरासत से भागे आरोपी को या जिसकी गिरफ्तारी के आदेश दिए गए हैं उसे शरण देने के संबंध में है।
 
रेस्तरां, होटलों और खाने के स्थलों को गिराने की अपनी कार्रवाई जारी रखते हुए बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने कड़ा रुख अपनाने और नव वर्ष के जश्न के मद्देनजर अभियान को स्थगित करने के पब और होटल मालिकों के अनुरोध पर ध्यान नहीं देने का निर्णय किया था।
 
इस बीच, आग लगने के मामले की जांच कर रही एनएम जोशी मार्ग पुलिस ने 27 चश्मदीदों का बयान दर्ज किया है और वे और गवाहों की तलाश में है। (एजेंसी)

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

Air India ने फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलट को निकाला, Psychoactive Substance टेस्ट आया Non-Negative, AAIB रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

कौन हैं IAS मेधा रूपम, जिन पर हाईकोर्ट ने लगाया 5 लाख का जुर्माना, CEC से भी है कनेक्शन

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

अमेरिकी नौसैनिकों के लिए पटाया की मशहूर 'सोई 6' गली क्यों है बैन? जानें बड़ी वजह

अगला लेख